फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Account officer had to complain at Bairagarh police station, ASI threatens encounter if he does not co

MP News: अकाउंट ऑफिसर को बैरागढ़ थाने में शिकायत करना पड़ा भारी, ASI ने समझौता न करने पर एनकाउंटर की धमकी दी

Tue, 11 Oct 2022 12:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 11 Oct 2022 12:54 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाने में एक अकाउंट ऑफिसर को शराब पीकर गाड़ी को टक्कर मारने वाले की शिकायत करना भारी पड़ गया। थाने के एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने समझौता नहीं करने पर एनकाउंटर की धमकी दी। साथ ही उनके खिलाफ ही मारपीट का केस दर्ज कर किया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हे।

विज्ञापन
MP News Account officer had to complain at Bairagarh police station, ASI threatens encounter if he does not co
बैरागढ़ एएसआई पर लगा समझौता नहीं करने पर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बैरागढ़ थाने के एएसआई लवकुश पांडे पर अकाउंट ऑफिसर शैलेंद्र सिंह बहादुर ने गंभीर आरोप लगाए है। शैलेन्द्र सिंह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सीहोर में पदस्थ है। शैलेन्द्र ने बताया कि वह 8 अक्टूबर की रात को अपने भाई को भोपाल रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वैगनार वाहन से वापस सीहोर जा रहे थे। रात 11.45 बजे मारूती सुजुकी ऑमिनी वाहन ने चंचल चौराहा बैरागढ़ में उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


शैलेंद्र ने बताया कि उस समय ऑमिनी वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उन्होंने उसे रोक कर शराब के नशे में वाहन न चलाने की अपील की। इस पर वाहन चालक ने उनके परिवार के साथ दुर्व्यहार कर वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे रोक कर पुलिस को सूचना दी गई। शैलेन्द्र ने बताया कि पुलिस के आने पर वह उक्त वाहन चालक के साथ बैरागढ़ थाना पहुंचे। जहां एएसआई लवकुश पांडे को घटना के संबंध में जानकारी दी। शैलेन्द्र का आरोप है कि लवकुश पांडे ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बजाय उससे सांठ-गाठकर मामला रफा-दफा करने, उन्हें मारने-पीटने की धमकी दी। असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल कर एनकाउंटर करने की धमकी दी और उनके भतीजे आदर्श सिंह को थाने के अंदर ही सर्विस रिवाल्वर दिखाकर एनकाउंटर करने और मारपीट के झूठे केस में फंसाकर भविष्य खराब करने की धमकी दी।

विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह का कहना है कि एएसआई की धमकियों से मामला रफा दफा नहीं करने पर आरोपी ओमिनी चालक से ही उनके खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज करवायी गई। जो की झूठी और तथ्यों से परे है। शैलेंद्र सिंह ने घटना स्थल के सीसीटीवी और फुटजे की जांच करने की मांग की है। साथ ही झूठी एफआईआर को समाप्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने एएसआई लवकुश पांडे के पक्षपात पूर्ण और गलत व्यवहार के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी एक पक्ष ने शराब पीकर टक्कर मारने का केस दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed