फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Accident on NH47 near Betul, car rammed behind moving truck, four killed

MP News: बैतूल के पास एनएच47 पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, चार की मौत

Sat, 24 Dec 2022 12:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Dec 2022 12:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बैतूल में एनएच47 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर समेत चार की मौत हुई है। चलते ट्रक के पीछे कार के घुसने यह हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
MP News: Accident on NH47 near Betul, car rammed behind moving truck, four killed
बैतूल में सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल में शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे नंबर 47 पर भीषण हादसा हो गया। इसमें रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सहित चार की मौत हो गई। हाइवे पर चलते ट्रक के पीछे से कार घुसने से यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एनएच 47 पर हुआ। बैतूल से नागपुर जा रही कार ओवरटेक करते समय भिलाई गांव के पास एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर थी, उसे नागपुर रैफर किया गया था। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया कार में बैतूल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। उस समय ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चलते ट्रक के पीछे घुस गई। कार राजकुमार सिसोदिया चला रहा था। उनकी और दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव कांत भगत कार में फंस गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें नागपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हुई है। दोनों को रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि एक महिला गर्भवती थी।  
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed