फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A young man ran after his brother-in-law's brother with a sword in a land dispute

MP News: जमीनी विवाद में जीजा के भाई के पीछे तलवार लेकर दौड़ा युवक, पीड़ित ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार

Wed, 23 Aug 2023 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

सिंगरौली में एक युवक के सरेआम तलवार लेकर दौड़ने का मामला सामने आया है। युवक अपने ही जीजा के भाई के पीछे तलवार लेकर भाग रहा था। 

विज्ञापन
MP News: A young man ran after his brother-in-law's brother with a sword in a land dispute
मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ता युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक युवक के सरेआम तलवार लेकर दौड़ने का मामला सामने आया है। युवक अपने ही जीजा के भाई के पीछे तलवार लेकर भाग रहा था। दोनों के बीच जमीन विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सिंगरौली जिले के बरगवां थाना के बगदरी गांव का है। 4 अगस्त का मामला है। आरोपी का नाम अली अहमद बताया गया है। उसने जीजा के भाई हनीफ मोहम्मद को तलवार लेकर सड़क पर दौड़ाया। लोगों ने उसे बचाया। हनीफ मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि सिंगरौली में महिला द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो वायरल होने का मामला शांत नहीं हुआ कि दूसरा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरीके से आरोपी द्वारा खुली तलवार लेकर पीड़ित को जान से मारने के लिए दौड़ाया जा रहा है। पीड़ित काफी डरा परेशान हैं और बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी जान की सुरक्षा के लिए आवेदन पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित के भाई के साले ने जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित से गाली गलौज और मारपीट की। बाद में तलवार से हमला करने वाला था।  शिकायत के बाद एडिशनल एसपी ने थाना प्रभारी को आदेशित करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed