फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A truck loaded with ballast crushed two youths riding a bike standing on the roadside, both died on t

MP News: गिट्टी से लोड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Thu, 14 Dec 2023 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 04:54 PM IST
सार

कटनी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: A truck loaded with ballast crushed two youths riding a bike standing on the roadside, both died on t
कटनी में सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने मिला है, जहां गिट्टी से लोड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूरी घटना बिलहरी चौकी अंतर्गत आने वाले कराहिया ग्राम के पास बने मनी मोड़ पर हुई। यहां बाइक क्रमांक MP 21 ZA 0832 पर सवार होकर ग्राम हथकुरी के दो दोस्त अरुण यादव और मिलाप सिंह किसी काम से बिलहरी होते हुए कटनी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों सड़क किनारे खड़े हुए ही थे कि सामने से आ रहे गिट्टी से लोड ट्रक (एमपी 20 जेडएच 1523) ने अरुण यादव और मिलाप सिंह को कुचल डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया तो वहीं ट्रक की जब्ती बनाते हुए बिलहरी चौकी में खड़ा कराया है। पूरे प्रकरण पर सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि बिलहरी चौकी अंतर्गत ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। वहीं हादसे में मृत हुए लोगों की जानकारी निकालते हुए उनके परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर  लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed