फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 70-year-old man became the father of three children in Satna

MP News: सतना में 70 साल का बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद गूंजी किलकारी

Tue, 13 Jun 2023 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 10:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक परिवार को उम्र के आखिरी पड़ाव पर खुशियों की बौछार हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। 62 साल के बुजुर्ग के घर में किलकारी गूंजी।  

विज्ञापन
MP News 70-year-old man became the father of three children in Satna
गोविंद 70 साल की उम्र में बने पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में एक परिवार को उम्र के आखिरी पड़ाव पर खुशियों की बौछार हुई। 62 साल का बुजुर्ग तीन बच्चों का पिता बना है। बुजुर्ग की दूसरी पत्नी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।

विज्ञापन


सतना जिला अस्पताल में मंगलवार शाम प्रसव हुआ और उचेहरा थाना क्षेत्र में अतरवेदिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच पति गोविंद कुशवाहा (62) के घर खुशियां लौट आईं। दरअसल, पहली पत्नी से जन्मे लड़के की 18 साल की उम्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों पति-पत्नी उदास थे। फिर पहली पत्नी कस्तूरी बाई ने पति को दूसरे विवाह का दबाव बनाया।
विज्ञापन




पांच साल पहले 57 साल की आयु में गोविंद की दूसरी शादी कराई और दूसरी पत्नी हीराबाई ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे लड़के हैं और स्वस्थ भी हैं। कस्तूरी बाई अतर्वेदिया पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। अब इस परिवार में खुशियां लौट आई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed