{"_id":"64493a602b5439daf00d91a5","slug":"mp-news-70-year-old-father-stabs-young-son-in-a-fight-over-alcohol-son-dies-in-hospital-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब को लेकर हुआ ऐसा झगड़ा कि 70 साल के पिता ने जवान बेटे को घोंप दिया चाकू, अस्पताल में बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब को लेकर हुआ ऐसा झगड़ा कि 70 साल के पिता ने जवान बेटे को घोंप दिया चाकू, अस्पताल में बेटे की मौत
Wed, 26 Apr 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:21 PM IST
सार
खरगोन में 70 वर्षीय पिता ने चाकुओं से गोदकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन में 70 साल के पिता ने अपने जवान बेटे को ही चाक़ू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला खरगोन जिले के टांडा बरुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उमरखाली का है। बताया गया कि गांव में रहने वाले 70 वर्षीय विष्णु पाटिल और उसके बेटे राजेश पाटिल के बीच अक्सर शराब पीने की बात पर विवाद होता था। बुधवार को भी इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिता ने गुस्से में आकर राजेश पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खून से लथपथ पड़े राजेश को 108 एम्बुलेंस की मदद से खरगोन के जिला हॉस्पिटल भिजवाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने डैम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बरुड़ के टीआई लक्ष्मण सिंह लौवंशी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम उमरखाली के राजेश पिता विष्णु को आपसी झगड़े में उसके पिता विष्णु ने चाक़ू मार दिया है, घायल को 108 एम्बुलेंस के द्वारा खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से जानकारी मिली है कि उसकी मृत्यु हो गई है। पिता विष्णु को गिरफ्तार कर लिया गया है।