{"_id":"637f700b7b580359582cb2d4","slug":"mp-news-15-government-fair-price-shops-suspended-for-irregularities-in-distribution-of-ration-in-bhopal-distr","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल जिले में राशन बांटने में गड़बड़ी करने वाली 15 राशन दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल जिले में राशन बांटने में गड़बड़ी करने वाली 15 राशन दुकान निलंबित
Thu, 24 Nov 2022 07:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:17 PM IST
सार
जिला आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार ने बताया कि भोपाल नगर की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की जांच खाद्य संचालनालय द्वारा कराई गई। प्राप्त प्रतिवेदनों में उल्लेखित अनियमितताओं के आधार पर कुल 15 शासकीय उचित मूल्य दुकानें तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाकर उनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं ।
विज्ञापन
15 राशन की दुकान निलंबित
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी भोपाल में गरीबों के राशन में गड़बड़ी करने वाले 15 शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। इन दुकानों का संचालन की जिम्मेदारी दूसरे संचालकों को सौंप दी गई है। इससे पहले खाद्य विभाग ने 15 खाद्य अधिकारियों को निलंबित किया था और चार अधिकारियों को आरोप पत्र दिए थे।
जिला आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार ने बताया कि भोपाल नगर की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की जांच खाद्य संचालनालय द्वारा कराई गई। प्राप्त प्रतिवेदनों में उल्लेखित अनियमितताओं के आधार पर कुल 15 शासकीय उचित मूल्य दुकानें तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाकर उनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं । सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में असुविधा न हो इस तथ्य को दृष्टिगत निलंबित उचित मूल्य दुकानों को पूर्णतः अस्थाई रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान से संलग्न किया गया है