{"_id":"64aa596343e9d9da6f03fa03","slug":"mp-news-13-year-old-girl-raped-in-chhindwara-beaten-for-protesting-hit-her-head-on-the-floor-and-wall-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में घर में घुसकर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, फर्श और दीवार पर मारा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में घर में घुसकर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, फर्श और दीवार पर मारा सिर
Sun, 09 Jul 2023 12:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:23 PM IST
सार
मामला छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घर मेंं अकेली 13 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद जब बच्ची कमजोर पड़ गई तो उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसका सिर फर्श और दीवार पर पटक दिया गया, जिससे बच्ची विरोध नहीं कर सकी और फिर उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय बालिका शुक्रवार को स्कूल से लौटी थी। इस दौरान उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। बालिका को अकेली पाकर 22 वर्षीय आरोपी उसके घर में घुस गया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बालिका के साथ मारपीट की। दीवार और फर्श पर पटकने से बच्ची के सिर पर चोट आई है। बालिका के चेहरे पर भी चोट है। मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता का शोषण किया है। दोपहर को जब परिजन घर लौटे तब पीड़िता ने अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी उन्हें दी। पीड़िता के परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार, मारपीट, जबरन घर में घुसने और पॉक्सो एक्ट के तहत 11 धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है।