फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Mission 2023: List of officers who favor BJP in elections begins, complaint in-charge appointed

MP Mission 2023: कांग्रेस ने BJP का फेवर करने वाले अधिकारियों की सूची बनाना शुरू किया, शिकायत प्रभारी नियुक्त

Fri, 12 Aug 2022 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Aug 2022 07:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस निकाय चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी की मदद करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। कमलनाथ ने शिकायत प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
MP Mission 2023: List of officers who favor BJP in elections begins, complaint in-charge appointed
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा की मदद करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार कर रही है। इसके लिए कमलनाथ ने शिकायत प्रभारी नियुक्त कर व्हाट्सअप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है। 

विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों शहर और ग्रामीण को पत्र लिखकर सरकार की मदद करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत करने को कहा है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को चुनाव शिकायत प्रभारी बनाया है। शिकायत में अधिकारी का पदनाम और पदस्थापना की जगह लिखनी होगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिकायत करने के लिए ईमेल आईडी- knathelectioncomplaints@gmail.com और मोबाइल व्हाट्सएप नंबर- 94259 83398 जारी किया है। दोनों पर साक्ष्यों के साथ जिला अध्यक्ष को अधिकारियों की शिकायत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
बता दें कमलनाथ पहले भी कई बार खुले मंच से सत्ता में लौटने पर अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे चुके हैं। पिछले दिनों पंचायत और निकाय चुनाव के बाद कमलनाथ ने जारी बयान में कहा था कि बीजेपी का बिल्ला लेकर घूमने वाले अधिकारियों से कांग्रेस सत्ता में लौटने के बाद हिसाब करेगी। कमलनाथ बीजेपी पर लगातार पैसा, पुलिस और प्रशासन से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जीतने का आरोप लगा चुके हैं। कमलनाथ ने कहा कि पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकरियों का कांग्रेस की सरकार बनने पर हिसाब किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed