{"_id":"62036f23091c9b7f3c2fa165","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-water-fell-in-jabalpur-narsinghpur-even-today-there-is-a-possibility-of-rain-in-many-areas-of-madhya-pradesh-cold-will-return-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: जबलपुर, नरसिंहपुर में गिरा पानी, आज भी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, जल्द लौटेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: जबलपुर, नरसिंहपुर में गिरा पानी, आज भी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, जल्द लौटेगी ठंड
Wed, 09 Feb 2022 01:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:07 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं, अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट होगी और प्रदेश में ठंड फिर असर दिखाने लगेगी। रायसेन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जबलपुर में 4.8, नरसिंहपुर में 4, खजुराहो में .6, सतना में .4 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में ठंड से राहत जारी है।
- फोटो : self
विस्तार
मध्य प्रदेश में ठंड से राहत जारी है। कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं, अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट होगी और प्रदेश में ठंड फिर असर दिखाने लगेगी। आज भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। रायसेन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जबलपुर में 4.8, नरसिंहपुर में 4, खजुराहो में .6, सतना में .4 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो लगभग पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पचमढ़ी में 6.5 डिग्री तक का उछाल आया है। वहीं छिंदवाड़ा में 24 घंटे में रात का तापमान 5.1 डिग्री बढ़ा है। नरसिंहपुर और दतिया में रात के पारे में मामूली सी गिरावट रही। मौसम केंद्र से बताया गया कि सागर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों की बात करें तो शहडोल, रीवा, जबलपुर, चंबल संभागों के जिलों में तथा दतिया, ग्वालियर में कहीं-कहीं बारिश होगी। कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी बताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार देश के ऊपरी हिस्से में बारिश और सर्द हवाओं का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ने लगा है। हालांकि रात के तापमान में उछाल जारी है। कहीं-कहीं छह डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाओं ने पूर्वी भारत के ऊपर नमी बढ़ा दी है। इसके चलते नौ से दस फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का एक और दौर संभव है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज से मौसम का तेवर बदल सकता है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार से पाकिस्तान से हवाएं आने लगी हैं। इसके अलावा राजस्थान में एक सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण उत्तरप्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। इसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ा है। दिन में ठंड बढ़ी है। जबलपुर, नरसिंहपुर, खजुराहो, सतना और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मंडला, बांधवगढ़, अनूपपुर, अमरकंटक, जबलपुर और डिंडोरी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।