फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: Relief from cold in Madhya Pradesh, the effect of snowfall in the upper part of the country will be visible on the state soon

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में ठंड से राहत, देश के ऊपरी हिस्से में होने वाली बर्फबारी का असर प्रदेश पर जल्द दिखेगा

Mon, 07 Feb 2022 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 02:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तापमान में मामूली बढ़त रही। कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत महसूस की गई। अगले दो दिन तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.2 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: Relief from cold in Madhya Pradesh, the effect of snowfall in the upper part of the country will be visible on the state soon
क्या है आपके यहां के मौसम का हाल - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में मामूली बढ़त रही। कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत महसूस की गई। अगले दो दिन तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.2 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


मौसम के जानकारों की मानें तो उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में अभी मौसम सामान्य बना हुआ है। मैदानी राज्यों में ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में हालात बदल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि दो दिन बाद पहाड़ों पर हिमपात के साथ ही कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसका असर मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा। यानी आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो अब भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पचमढ़ी में 5.2, खजुराहो में 5.6, उमरिया में 5.9, नौगांव में 6.5, रीवा में 6.6, मंडला में 7, ग्वालियर में 7.4, रायसेन में 7.6, दतिया में 8.3, छिंदवाड़ा में 8.7, रतलाम-दमोह-सीधी में 9, सतना में 9.3, बैतूल-खंडवा में 9.4, उज्जैन-जबलपुर में 9.5, खरगौन-राजगढ़ में 9.6, गुना में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से 8 फरवरी से हवाएं आना शुरू हो होंगी। हवाओं के जाने के बाद एक बार फिर तापमान नीचे आएगा। इससे दिन और रात में ठंड जोर पकड़ेगी। पूरे फरवरी में इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इससे ठंड का एहसास बना रहेगा।


24 घंटे में मौसम का यू-टर्न, 2 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, अब होने लगा गर्मी का अहसास
सीहोर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसा लगने लगा है मानों ठंड की विदाई धीरे-धीरे होने लगी है। बीते एक दिन में ही न्यूनतम तापमान ने दो डिग्री उछाल मारा है। जानकारी के अनुसार रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज हुआ है। जो बीते 24 घंटे में बढ़ता हुआ नजर आया है, इसी प्रकार रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री था, जो सोमवार को बढ़कर 27.5 हो गया है।  रविवार और सोमवार के मौसम में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का बढ़ना संकेत दे रहा है कि अब ठंड की विदाई होने लगी है। मौसम में हो रहे इस परिवर्तन के कारण इन दिनों अस्पताल सहित क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस संबंध में चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम में हो रहे इस बदलाव का ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed