फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Night temperature reached 4 degrees in Naugaon of Chhatarpur district, 5.6 in Gwalior, weather will take a turn for the next two days

MP Weather Today:छतरपुर जिले के नौगांव में रात का पारा 4 डिग्री पहुंचा, ग्वालियर में 5.6, अगले दो दिनों में फिर करवट लेगा मौसम

Mon, 03 Jan 2022 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड का असर जारी है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां का रात का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पर खिसक गया। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सभी जगह अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Night temperature reached 4 degrees in Naugaon of Chhatarpur district, 5.6 in Gwalior, weather will take a turn for the next two days
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में ठंड का असर जारी - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड का असर जारी है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां का रात का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पर खिसक गया। वहीं ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन में ठंड से राहत है। प्रदेश में सभी जगह अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा। पांच जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छा जाएंगे। मावठा और ठिठुरन का भी एक दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो भोपाल (9.9), दतिया (6.9), गुना (8.0), ग्वालियर (5.6), पचमढ़ी (7.0), रायसेन )7.6), राजगढ़ (9.8), दमोह (8.5), जबलपुर (8.6), खजुराहो (6.4), मंडला (7.6), नौगांव (4.0), रीवा (6.4), सागर (9.0), सतना (8.2), सीधी (7.4), टीकमगढ़ (7.4), उमरिया (6.4) में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से सर्दी बढ़ सकती है। दो दिन बाद उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। बर्फबारी की वजह से एमपी में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा। रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में मध्यम कोहरा रहा। नौगांव में शीतलहर का प्रभाव रहा। आगामी 24 घंटों की बात करें तो रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना व निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं कोहरा रहेगा। 5 और 6 जनवरी को वर्षा की गतिविधियां रहेंगी साथ ही न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed