फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Madhya Pradesh remains hot, Red alert for severe heatwave in Chhatarpur, Tikamgarh, Niwari

MP Weather Today: लगातार तप रहा मध्य प्रदेश, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में सीवियर हीटवेव के लिए रेड अलर्ट

Sun, 15 May 2022 01:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 01:54 PM IST
सार

एमपी में तपिश बरकरार है। दिन में चुभन वाली गर्मी है ही, रातें भी उमस से बेहाल कर रही हैं। 11 जिलों में दिन का पारा 45 डिग्री से ऊपर तो रात का तापमान 12 जिलों में 28 डिग्री से ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Madhya Pradesh remains hot, Red alert for severe heatwave in Chhatarpur, Tikamgarh, Niwari
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश इन दिनों तप रहा है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश इन दिनों तप रहा है। प्रदेश में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार का दिन थोड़ा कम गर्म रहा। हालांकि तापमान 48 डिग्री से थोड़ा कम रहा। फिर भी गर्मी से बेचैनी बरकरार रही। सुबह से ही लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ रहा है। 11 जिलों में दिन का पारा 45 डिग्री से ऊपर तो रात का तापमान 12 जिलों में 28 डिग्री से ऊपर चल रहा है। छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में सीवियर हीटवेव के लिए रेड अलर्ट तो करीब 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यानी इन पंद्रह जिलों में लू का प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी सक्रिय है, जबकि बिहार से असम और मेघालय तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन प. बंगाल क्षेत्र में तक विस्तृत है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान क्षेत्र में मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। वहीं इसके चलते मई के अंतिम सप्ताह तक मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव में तीव्र लू और रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, राजगढ़, दतिया, गुना, ग्वालियर जिलों में लू का असर दिखा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 47.6 डिग्री नौगांव-खजुराहो में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में तीव्र लू चलने की संभावना है। यहां के लिए रेल अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबल, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह तथा सागर जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान कल की अपेक्षा थोड़ा कम हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान नौगांव और खजुराहो में रहा। दोनों जगह 47.6, दतिया में 46.4, दमोह-सतना में 46.2, ग्वालियर-सागर में 46.1, गुना-रीवा-सीधी में 45.8, राजगढ़ में 45.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात के पारे की बात करें तो रात में गर्मी बढ़ी है। रायसेन में रात सबसे गर्म रही। रायसेन में 31.8, दमोह में 31.2, जबलपुर में 30.6, उमरिया में 30.4, टीकमगढ़ में 30.2, राजगढ़ में 30.1, दतिया में 29.5, भोपाल में 29.4, गुना में 29.1, सीधी में 28.6, शाजापुर में 28.4, सागर में 28.2 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed