फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: Day and night temperatures have risen again in Madhya Pradesh, due to western disturbances, there may be drizzle at some places today

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में दिन और रात का तापमान फिर उछला, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज कहीं-कहीं हो सकती है बूंदाबांदी

Wed, 02 Feb 2022 12:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 12:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड कम होने से राहत जारी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि आज कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौमस शुष्क रहा, धूप खिली रहने से तापमान उछला है। प्रदेश में रायसेन और मंडला में रात का पारा सबसे कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: Day and night temperatures have risen again in Madhya Pradesh, due to western disturbances, there may be drizzle at some places today
एमपी मौसम आज: प्रदेश में तापमान में उछाल रहा - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड कम होने से राहत जारी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले तीन दिन तापमान में उछाल जारी रहने की संभावना है। आज कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौमस शुष्क रहा, धूप खिली रहने से तापमान उछला है। प्रदेश में रायसेन और मंडला में रात का पारा सबसे कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। रायसेन-मंडला (7.5), पचमढ़ी-खजुराहो (8.0), बैतलू (8.2), ग्वालियर (8.4), रीवा (8.6), छिंदवाड़ा-नौगांव (9.3) में ही रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में बीते 24 घंटे में 2.9 डिग्री की उछाल रही। भोपाल में 28.7 और 12.2, इंदौर में 26.6 और 13.0, ग्वालियर में 28 और 8.4, जबलपुर में 27.2 और 13 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाली हवाओं का रुख फिलहाल बदला हुआ है। ये उत्तर-पश्चिमी हैं, इससे शीतलहर का प्रभाव नहीं है नतीजतन सर्दी कम है। अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। दो फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम जानकारों की मानें तीन फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है। दो फरवरी 2022 से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। तीन फरवरी 2022 को एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बनने की बहुत संभावना है। इसके साथ-साथ दो और तीन फरवरी 2022 को उत्तर पश्चिम भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति होने की बहुत अधिक संभावना है। वहीं, तीन और चार फरवरी 2022 को बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्व और आसपास के उत्तर-पूर्व भारत में उच्च नमी की आपूर्ति होने की बहुत संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed