फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Cold weather has increased again in the state, night temperature reaches 2.4 degrees in Pachmarhi, there is a possibility of severe winter for the next two days

MP Weather Today:प्रदेश में ठंड का सितम फिर बढ़ा, पचमढ़ी में रात का पारा 2.4 डिग्री पर पहुंचा, अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी की संभावना

Wed, 26 Jan 2022 12:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड का जोर बढ़ता ही जा रहा है। पचमढ़ी में 2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। भोपाल, बैतूल, धार. खंडवा, सागर में शीतलहर का प्रभाव रहा। अगले दो दिन ठंड ऐसे ही सितम ढाएगी।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Cold weather has increased again in the state, night temperature reaches 2.4 degrees in Pachmarhi, there is a possibility of severe winter for the next two days
एमपी मौसम आज: पूरे प्रदेश में ठंड का जोर - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड का जोर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। भोपाल, बैतूल, धार. खंडवा, सागर में शीतलहर का प्रभाव रहा। अगले दो दिन ठंड ऐसे ही सितम ढाएगी।
विज्ञापन


उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर कम नहीं हो रहा है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के लगे कई राज्यों में इसी तरह की ठंड पड़ती रहेगी। मध्य प्रदेश में खासा प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे हो सकता है। इस दौरान बहुत ठंड पड़ेगी। मौसम जानकारों ने बताया कि अगले दो दिन ठंडक बनी रहेगी। सर्द हवाएं परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश के करीब 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी में 2.4, रायसेन में 4.5, गुना-उमरिया में 5.0, बैतूल-नौगांव में 5.2, उज्जैन में 5.5, धार-शाजापुर में 5.6, भोपाल में 5.9, ग्वालियर में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इंदौर और जबलपुर में भी पारा 8 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा रहेगा आगे मौसम
मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सागर संभाग में कहीं-कहीं कोहरा देखा गया। सागर, बैतूल, धार, भोपाल, गुना, खंडवा, रतलाम में शीतलहर का प्रभाव रहा। मलाजखंड, बैतूल, इंदौर, घार, खंडवा, उज्जैन में तीव्र शीतलदिन रहा। सागर संभाग के जिलों तथा उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, रायसेन, खरगौन, रतलाम, शाजापुर, दतिया, गुना में शीतल दिन रहा। अगले 48 घंटों की बात करें तो सागर, सिवनी, रीवा, बालाघाट, जबलपुर, उमिरया, बैतूल, भोपाल, धार, खंडवा, खरगौन, गुना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तीव्र शीतलहर चलने की संभावना है। बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, बालाघाट जिलों में तीव्र शीतल दिन रह सकता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed