{"_id":"62319b81170139519529a876","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mercury-crossed-40-in-madhya-pradesh-the-hottest-night-of-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पारा 40 के पार पहुंचा, इंदौर की रात सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पारा 40 के पार पहुंचा, इंदौर की रात सबसे गर्म
Wed, 16 Mar 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:40 PM IST
सार
नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा। दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। पूरे प्रदेश में रात का तापमान भी 15 डिग्री के ऊपर चला गया है।अगले दो दिनों का पूर्वानुमान कहता है कि धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, नर्मदापुरम जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है।
- फोटो : self
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। रात का तापमान भी 15 डिग्री के ऊपर चला गया है। पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा है। अगले दो दिन कई जिलों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो होशंगाबाद में 40.3, धार-रतलाम में 39.6, खरगोन-राजगढ़ में 39.5, सागर में 38.7, खंडवा-शाजापुर-दमोह में 38.5, उज्जैन में 38.3,गुना-नौगांव में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात के पारे की बात करें तो इंदौर में 21.2, टीकमगढ़ में 21, जबलपुर में 20.6, सागर में 20.2, दमोह-सीधी में 20, सतना-रायसेन में 19.8, रतलाम में 19.2, शाजापुर में 19.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। सीधी में 4.5 डिग्री पारा उछला है। यहां सबसे ज्यादा बढ़त रही।
मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा। अगले दो दिनों का पूर्वानुमान कहता है कि धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, नर्मदापुरम जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। यहां के लिए विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम की ओर चलने वाली हवाओं की वजह से मौसम गर्म हो रहा है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि हवाओं का रुख बदल सकता है, इससे अभी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। रात का तापमान कुछ कम हो सकता है। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। होली तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।