फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Fluctuations continue in the weather of Madhya Pradesh; Day temperature rises, night temperature drops

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी; दिन का पारा चढ़ा, रात के तापमान में गिरावट

Sun, 27 Mar 2022 01:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 01:42 PM IST
सार

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों में रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Fluctuations continue in the weather of Madhya Pradesh; Day temperature rises, night temperature drops
एमपी मौसम आज:रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान का मिजाज अलग ही बना हुआ है। दिन का पारा चढ़कर 41 डिग्री के पार पहुंचा है, वहीं रात का तापमान साढ़े सात डिग्री से ज्यादा गिरा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है।  शनिवार को हवाओं का रुख पश्चिमी उत्तर–पश्चिमी रहा। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी अरब सागर एवं उससे लगे महाराष्ट्र पर मौजूद एक कमजोर प्रति चक्रवात मौजूद है। इस वजह से कहीं–कहीं बादल बने हुए हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म खंडवा रहा है, यहां का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। होशंगबाद-खरगोन में 41, रतलाम में 40.2, राजगढ़ में 39.8, धार में 39.3, शाजापुर में 38.9, गुना में 38.6, दमोह-जबलपुर 38.5, सागर में 38.4, बैतूल-रायसेन-खजुराहो में 38.2, नौगांव में 38.1, उज्जैन-मंडला-सीधी में 38 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में कई जगह तेजी से गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी में 7.6 डिग्री कम हुआ है। यहां का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। सागर की रात सबसे गर्म रही। सागर में 21.4, खंडवा-सीधी में 21, इंदौर में 20.5, खरगोन में 20.4, टीकमगढ़ में 20.2, होशंगाबाद में 20.1, रतलाम-दमोह में 20, सतना में 19.8, जबलपुर में 19.7, दतिया में 19.5, बैतूल-धार-शाजापुर में 19.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का अनुमान कहता है कि रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 29 और 30 मार्च को तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed