{"_id":"624d4bb63545f370297a8bba","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-day-s-mercury-reached-44-in-the-state-school-timings-changed-in-many-districts-to-give-relief-to-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: प्रदेश में दिन का पारा 44 पर पहुंचा, बच्चों को राहत देने कई जिलों में स्कूलों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: प्रदेश में दिन का पारा 44 पर पहुंचा, बच्चों को राहत देने कई जिलों में स्कूलों का समय बदला
Wed, 06 Apr 2022 01:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:43 PM IST
सार
अप्रैल के शुरुआत में ही गर्मी बेहाल करने लगी है। लगातार बढ़ रहे तापमान से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। प्रदेश के कई स्कूलों का समय ऐसा किया गया है ताकि ज्यादा गर्मी बच्चों को प्रभावित न कर सके। प्रदेश में दिन का पारा 44 पर पहुंच गया है। 13 जिलों में अगले 24 घंटों में लू चलने की आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन
दोपहर को लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी बेहाल करने लगी है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44 पर पहुंचा है। इधर भोपाल, इंदौर, सतना में गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला गया है। रात का पारा भी 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के 13 जिलों में अगले 24 घंटों में लू चलने की आशंका जाहिर की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश को सीधे प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में खासी गर्मी पड़ रही है। हवाएं भी इसी तरफ से चल रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ी है। पश्चिमी हवाओं के कारण मप्र में फिर लू चलने लगी है।
खरगोन सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहा। खरगोन में 44, खंडवा में 43.5, राजगढ़ में 43.2, रतलाम में 43, खजुराहो में 42.6, होशंगाबाद में 42.3, दमोह-नरसिंहपुर-नौगांव में 42, गुना-रीवा में 41.6, उमरिया में 41.4, धार में 41.3, सतना-टीकमगढ़ में 41.2, भोपाल में 41.1, मंडला में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
सागर मे ंरात का तापमान सबसे ज्यादा
मध्य प्रदेश में सागर की रात सबसे गर्म रही। सागर में 23.9, खंडवा में 23.4, रतलाम में 22.8, इंदौर-दमोह में 22.2, नरसिंहपुर-सीधी में 22, सतना में 21.8, राजगढ़ में 21.6, जबलपुर में 21.5, धार में 21.3, भोपाल-होशंगाबाद-खरगोन-छिंदवाड़ा में 21.2, शाजापुर में 21.1, गुना-टीकमगढ़ में 21 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। सतना, रीवा, सीधी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, सागर, दमोह, राजगढ़, रतलाम, गुना, खरगोन में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घटों का पूर्वानुमान कहता है कि छिंदवाड़ा, गुना, सतना, ग्वालियर, अशोकनगर, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, खरगोन, धार, शाजापुर, रतलाम जिलों में लू चलने की संभावना है।
गर्मी से स्कूलों का समय बदला
प्रदेश में बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले भोपाल में स्कूलों का समय बदला गया था। अब इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब स्कूल सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक लग सकेंगे। वहीं आंगनवाड़ियों का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से जिले में लागू कर दिया गया है। सतना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने जिले मे लग रही स्कूलों का समय प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया है। छतरपुर में भी स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी हुए हैं।