फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Day's mercury crosses 46 degrees, yellow alert of heat in more than 10 districts

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, नौगांव में 47 डिग्री पहुंचा पारा, 10 से ज्यादा जिलों में लू का यलो अलर्ट

Sun, 05 Jun 2022 06:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 06:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। छतरपुर जिले के नौगांव में दिन का पारा 47 डिग्री पर पहुंच गया है। हवाओं में नमी होना और आसमान साफ होने से तापमान और गर्मी बढ़ रही है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। खजुराहो, नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, दतिया में लू का प्रभाव रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Day's mercury crosses 46 degrees, yellow alert of heat in more than 10 districts
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन का पारा रोज नई ऊंचाइयां छू रहा है। रविवार दोपहर में पारा 47 पर पहुंच गया है। हवाओं में नमी होना और आसमान साफ होने से तापमान और गर्मी बढ़ रही है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। खजुराहो, नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, दतिया में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों में 10 से ज्यादा जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन–चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में उछाल रहा। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। नौगांव में 47, खजुराहो में 46, ग्वालियर-दतिया में 45.7, दमोह में 45.5 राजगढ़ में 45, सतना में 44.8, गुना-उमरिया में 44.5, सागर-टीकमगढ़ में 43.7, सिवनी में 43.6, होशंगाबाद में 43.5, रायसेन-जबलपुर में 43.4, खरगोन-रतलाम-रीवा में 43 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कई जगह रात का पारा 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म रात रायसेन में रही। रायसेन में 31.6, दमोह में 30.4, जबलपुर में 30.1, राजगढ़ में 29.9, भोपाल में 29.3, टीकमगढ़ में 29, सीधी में 28.6, रतलाम में 28.5, ग्वालियर-खंडवा में 28.4, उज्जैन 28, उमरिया में 27.8, दतिया-खरगोन में 27.5, गुना में 27 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। खजुराहो, नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, दतिया में लू का प्रभाव रहा। ग्वालियर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नौगांव में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा एवं सतना जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। अरब सागर में मानसून के शिथिल पड़ जाने के कारण नम हवाएं नहीं आ रही हैं। इस वजह से मप्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे तापमान बढ़ रहा है। इस तरह की स्थिति अभी तीन–चार दिन तक बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed