फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Lok Sabha Election 2024 Vote Counting of Shahdol Khajuraho Lok Sabha will Take Place on 64 Tables

LS Election: खजुराहो और शहडोल लोकसभा का भाग्य तय करेगी कटनी, तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच 64 टेबल पर चलेगी मतगणना

Mon, 03 Jun 2024 11:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

LS Election: मध्यप्रदेश के कटनी जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने खजुराहो और शहडोल लोकसभा सीट से जुड़ी कटनी जिले की 4 विधानसभाओं में होने वाली मतगणना को लेकर आज प्रेसवार्ता आयोजित की है, जहां उन्होंने मतगणना से जुड़ी जानकारी साझा करते दिखे।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Vote Counting of Shahdol Khajuraho Lok Sabha will Take Place on 64 Tables
खजुराहो और शहडोल लोकसभा का भाग्य तय करेगी कटनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव यानि लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। जहां 4 जून की सुबह 6 बजे ही स्ट्रांग रूम खोल दिया जाएगा और 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कटनी जिले की तीन विधानसभा खजुराहो लोकसभा में आती है तो एक शहडोल लोकसभा में शामिल है, जिसकी काउंटिंग के लिए चार कक्षों में कुल 64 टेबल लगाई जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि कटनी जिले में होने वाली मतगणना कृषि उपज मंडी में बनाया गया है, जहां 3 स्तरीय सुरक्षा बल तैनात किया गया और निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं काउंटिंग के लिए सैकड़ों प्रशासनिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहडोल लोकसभा में आने वाली बड़वारा विधानसभा के लिए 16 टेबल तो खजुराहो लोकसभा की मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद के लिए 16-16 टेबल लगाई जाएगी। वहीं विजयराघवगढ़ में 18 राउंड चलेंगे तो वहीं तीनों विधानसभा में 19 राउंड तक गणना की जाएगी।
विज्ञापन


अवि प्रसाद ने बताया कि इस बार ईवीएम ले जाने वाले शासकीय कर्मियों को ड्रेस कोड दिया गया है, जिसमें बड़वारा क्षेत्र की ईवीएम ले जाने वाले गुलाबी, बहोरीबंद वाले लाल रंग, मुड़वारा के लिए हल्का नीला तो विजयराघवगढ़ वालो के लिए पीले रंग की ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर लैपटॉप, आई पैड, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed