{"_id":"62a62ed87076560afc004a22","slug":"mp-local-body-electon-there-is-a-problem-in-the-list-of-mayor-candidates-now-the-list-will-come-after-the-criteria-are-decided-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Electon: महापौर उम्मीदवारों की सूची में पेच फंसा, अब दिल्ली में क्राइटेरिया तय होने के बाद आएगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Electon: महापौर उम्मीदवारों की सूची में पेच फंसा, अब दिल्ली में क्राइटेरिया तय होने के बाद आएगी सूची
Mon, 13 Jun 2022 12:33 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:33 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशियों को लेकर बीजेपी में लगातार दो दिन मंथन के बाद नाम तय कर लिए हैं। हालांकि महानगरों के नामों पर सहमति नहीं बनने से सूची अटक गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली जाएंगे। बीजेपी के अब सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशियों को लेकर बीजेपी में लगातार दो दिन मंथन के बाद नाम तय कर लिए हैं। हालांकि महानगरों के नामों पर सहमति नहीं बनने से सूची अटक गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली जाएंगे। बीजेपी के अब सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने की बात कही जा रही है।
बीजेपी की शनिवार के बाद रविवार को भी मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ नेताओं की 11 महापौर प्रत्याशियों के नामों को लेकर बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार पार्टी को भोपाल में महापौर पद पर जीतने वाला कोई चेहरा ही नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कृष्णा गौर क़ा नाम ही आगे आया है। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विधायक और नेता पुत्रों को टिकट न देने के बयान को लेकर प्रदेश संगठन निर्णय नहीं ले पा रहा है। ऐसे में अब शीर्ष नेतृत्व के सामने नाम रखे जाएंगे। गौर के नाम पर सहमत नहीं होने पर पार्टी किसी नए चेहरे को लेकर आएगी। जिसका चयन भी पार्टी की तरफ से कर लिया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इंदौर में रमेश मेंदौला ने महापौर का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके बाद मालिनी गौड़ का नाम सबसे आगे है। हालांकि, अभी गौरव रणदिवे, पुष्पमित्र भार्गव और डॉ. निशांत खरे के नाम भी हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर में माया सिंह का नाम प्रमुख है। दरअसल, माया सिंह के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने समीक्षा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया है। जिस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपत्ति जताई है। सिंधिया ने अपनी तरफ से किसी का नाम नहीं दिया है। गुप्ता के नाम पर अनूप मिश्रा और नारायण कुशवाहा को भी आपत्ति है। गुप्ता ने 2018 में नारायण कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके अलावा सुमन शर्मा का भी नाम है। वहीं, डॉ. वीरा लोहिया का नाम माया सिंह के बाद दूसरे नंबर पर बताया जा रहा है।
इसके अलावा जबलपुर में डॉ. जितेंद्र जामदार का नाम तय बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने विकल्प के लिए अभिलाष पांडे का नाम भी रखा है। जितेंद्र जामदार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष होने के साथ ही राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हैं। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संघ का खास माना जाता है।
बता दें बीजेपी ने शनिवार को उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह और बुरहानपुर से माधुरी पटेल का नाम तय किया है। हालांकि अभी बीजेपी की तरफ से अधिकारिक रूप से लिस्ट जारी होने के बाद इन नामों पर मुहर लग सकेंगी।