{"_id":"62c1a46d8c97ca01c0475b6e","slug":"mp-local-body-election-shivraj-said-kamal-nath-committed-the-sin-of-stopping-the-sambal-scheme-as-soon-as-he-came-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: शिवराज बोले- कमलनाथ ने सत्ता में आते ही संबल योजना को बंद करने का पाप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: शिवराज बोले- कमलनाथ ने सत्ता में आते ही संबल योजना को बंद करने का पाप किया
Sun, 03 Jul 2022 07:56 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 03 Jul 2022 07:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने सत्ता में आते ही संबल योजना को बंद करने का पाप किया।
विज्ञापन
शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने सत्ता में आते ही संबल योजना को बंद करने का पाप किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के ईदगाह में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे युवा बेटे-बेटियों, हमने संबल में तय कर दिया है कि तुम्हारी उच्च शिक्षा की फीस हमारी सरकार भरवाएगी। इसलिए केवल मन लगाकर पढ़ाई करो और डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन करो। हमने संबल योजना में तय किया था कि एक्सीडेंट में मृत्यु पर 4 लाख और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये और 5 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए जाएंगे। कमलनाथ ने सत्ता में आते ही इस योजना को भी बंद करने का पाप किया, इसलिए कांग्रेस को अब वोट लेने का हक नहीं है।
चौहान ने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि किसी गरीब को बिना जमीन और मकान के नहीं रहने दूंगा, पट्टा देकर जमीन का मालीक बनाऊंगा और फिर उसी जमीन पर मकान बनाने के लिए पैसे दिलवाऊंगा। कांग्रेस ने केवल जनता को बर्बाद करने का काम किया है। प्रदेश में अपराधियों और गुंडों को छोड़ा नहीं जाएगा, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार नहीं, परिवार चला रही है। मेरे भांजे, भांजियों, बहनों और भाइयों की जिंदगी कैसे बेहतर बने, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी-2 में बेटियों को 50 लाख रुपये तक साल की फीस देने का प्रावधान किया है। हमने गरीबों को फ्री में राशन देने का काम किया। नगर और वार्डों के विकास के कामों की जिम्मेदारी महापौर व पार्षदों की होती है। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से अनुरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी बहन मालती राय और पार्षदों को विजयी बनाइए, ताकि विकास के काम सुचारु रूप से हो सकें।