{"_id":"62c26b8693aed03c78141433","slug":"mp-local-body-election-prohibition-on-the-use-of-animals-in-campaigning-during-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: निर्वाचन के दौरान प्रचार-प्रसार में पशुओं के इस्तेमाल पर रोक, कांग्रेस ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: निर्वाचन के दौरान प्रचार-प्रसार में पशुओं के इस्तेमाल पर रोक, कांग्रेस ने की थी शिकायत
Mon, 04 Jul 2022 09:54 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:54 AM IST
सार
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में पशुओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने भोपाल में ऊंट का इस्तेमाल करने पर आयोग को शिकायत की थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में पशुओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने भोपाल में ऊंट का इस्तेमाल करने पर आयोग को शिकायत की थी।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के दौरान किसी भी राजनैतिक दल अथवा अभ्यर्थी द्वारा प्रचार-प्रसार में पशुओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी किये गये हैं।
बता दें, भारत के संविधान के अनुच्छेद-51 क (छ) के मूल कर्त्तव्य के रूप में सजीव प्राणियों के प्रति करुणा दिखाने की अपेक्षा की गई है तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 और वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम-1972 में प्रताड़ना पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिये पशुओं का उपयोग किया जाना प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू ड्रोट एण्ड पैक एनीमल्स रूल्स-1965 के द्वारा विनियमित किया जाता है। कांग्रेस ने भोपाल में शनिवार रात को कोलार क्षेत्र में बीजेपी के प्रचार में ऊंट का उपयोग करने पर शिकायत की थी।