फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Accused arrested for illegal broadcasting of copyrighted.

Indore News: ZEEFLIX ऐप से कॉपीराइट कंटेंट का अवैध प्रसारण, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 05:06 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 05:06 PM IST
सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कॉपीराइट कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग के मामले में ZEEFLIX ऐप से जुड़े आरोपी प्रेमसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। जांच में ऐप पर जियोस्टार समेत अन्य प्रसारकों के बिना लाइसेंस कंटेंट और 1000 से अधिक टीवी चैनल उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Accused arrested for illegal broadcasting of copyrighted.
aaropi

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कॉपीराइट कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग के मामले में कार्रवाई करते हुए ZEEFLIX ऐप से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस ऐप के जरिए जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अन्य प्रसारकों के कॉपीराइट कंटेंट को बिना अनुमति और लाइसेंस के उपलब्ध कराया जा रहा था। मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी प्रेमसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ZEEFLIX नामक Android Application के माध्यम से कंपनी के कॉपीराइट कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच में अपराध पाए जाने पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने FIR क्रमांक 120/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ZEEFLIX ऐप की कार्यप्रणाली सामने आई। पुलिस के मुताबिक, ऐप के जरिए बिना अनुमति और वैध लाइसेंस के जियोस्टार सहित अन्य प्रसारकों के कॉपीराइट कंटेंट सदस्यों को उपलब्ध कराया जा रहा था। जांच में ऐप पर करीब एक हजार से ज्यादा टीवी चैनल उपलब्ध होने की जानकारी मिली, जिनमें 50 से अधिक लाइव चैनल भी शामिल बताए गए। शिकायतकर्ता ने ZEEFLIX ऐप की सदस्यता लेकर इसकी कार्यप्रणाली और उपलब्ध कंटेंट का सत्यापन भी किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फोरलेन के मुआवजे को लेकर किसानों का आंदोलन जारी, कलेक्ट्रेट में बिताई रात; प्रशासन से नहीं बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ऐप के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कॉपीराइट कंटेंट का बिना अनुमति प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है। मामले में उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है और यदि अन्य लोग भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दे इंदौर में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है जिसके चलते पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed