फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: One district panchayat, 157 members of the district and 636 sarpanch elected unopposed

MP Local Body Election: जिला पंचायत के एक तो जनपद के 157 सदस्य और 636 सरपंच निर्विरोध  निर्वाचित

Thu, 16 Jun 2022 07:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Jun 2022 07:07 AM IST
सार

मध्य प्रदेश त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में नाम वापसी के बाद जिला पंचायत के एक और जनपद पंचायत के 157 सदस्य और 636 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिला पंचायत सागर के वार्ड क्रमांक 4 से हीरा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
MP Local Body Election: One district panchayat, 157 members of the district and 636 sarpanch elected unopposed
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में नाम वापसी के बाद जिला पंचायत के एक और जनपद पंचायत के 157 सदस्य और 636 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिला पंचायत सागर के वार्ड क्रमांक 4 से हीरा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


जनपद पंचायत कराहल में 2, मुरैना में 4, अंबाह में एक, जौरा में 2, पहाड़गढ़ में एक, भिंड में एक, लहार में एक, मिहोना में दो, मुरार में एक, भांडेर में एक, शिवपुरी में एक, करेरा में एक, बमोरी में दो, चाचोड़ा में 3, राघोगढ़ में एक, आरौन में एक, अशोकनगर में एक, ईशागढ़ में एक, सागर में 5,  राहतगढ़ में 2, जैसीनगर में एक, रहली में 2, देवरी में 7, बंडा में 2, शाहगढ़ में एक, खुरई में 4, मालथोन में एक, लवकुशनगर में एक, पथरिया में एक, पटेरा में एक, पवई में एक, जैतहरी में एक, पाली में एक, ढ़ीमरखेड़ा में एक, रीठी में एक, विजयराघवगढ़ में एक, सिहोरा में एक, पाटन में एक, शहपुरा में दो, मण्डला में 4, किरनापुर में एक, कटंगी में एक, लालबर्रा में एक, सिवनी में एक, बरघाट में एक, लखनादौन में एक, नरसिंहपुर में एक, गोटेगांव में 6, करेली में 5, सांईखेडा में दो, बाबई चीचली में एक, चांवरपाठा में एक, चिचोली में एक, घोड़ाडोंगरी में 3,  मुलताई में एक, आमला में एक, भीमपुर में एक, हरदा में 6, नर्मदापुरम में एक, माखन नगर में 4, बनखेड़ी में एक, सिवनी मालवा में एक, सांची में एक, सिलवानी में 3, बाड़ी में 6, उदयपुरा में 3, बासौदा में एक, कुरवाई में एक, फंदा में एक, बुधनी में 6, नसरूल्लागंज में एक, मोमन बडौदिया में एक, देवास में एक, बागली में एक, छेगांव माखन में एक, पंधाना में 3, खालवा में 3, गोगांवा में दो, पाटी में एक, ठीकरी में एक, अलीराजपुर में एक, रामा में एक, धार में एक, धरमपुरी में एक, निसरपुर में एक, सांवेर में 2, उज्जैन में एक और निवाड़ी में एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


सरपंच पद के लिए भोपाल में 3, श्योपुर में 2, मुरैना में 8, भिंड में 7, ग्वालियर में 7, दतिया में 2, शिवपुरी में 16, गुना में 10, अशोकनगर में 9, सागर में 46, टीकमगढ़ में एक, छतरपुर में दो, दमोह में 10, पन्ना में 7, सतना में 2, रीवा में 4, सीधी में 2, सिंगरौली में 3, शहडोल में 4, अनूपपुर में एक, उमरिया में 2, कटनी में 5, जबलपुर में 34, डिण्डोरी में 2, बालाघाट में 16, सिवनी में 35, नरसिंहपुर में 24, छिंदवाड़ा में 31, बैतूल में 10, हरदा  में 35, नर्मदापुरम में 54, रायसेन में 37,  विदिशा में 17,  सीहोर में 33, राजगढ़ में 11, आगर-मालवा में 8, शाजापुर में 7, देवास में 19, खंडवा में 10, बुरहानपुर में 5, खरगोन में 12, बडवानी में 4, अलीरापुर में 5, झाबुआ में 2, धार में 20, इंदौर में 16, उज्जैन में 11, रतलाम में 12, मंदसौर में 5 और नीमच में 8  सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें जिला पंचायत सदस्य के 875, जनपद पंचायत सदस्य के 6771 और सरपंच के 22921 पद तथा पंच के लिए 3 लाख  63 हजार 726 पदों पर निर्वाचन हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed