फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Jaivardhan Singh said that in the resolution letter of BJP, the works not coming in the corporation should also be added

Madhya Pradesh: जयवर्धन सिंह बोले- भाजपा का संकल्प पत्र दृष्टिहीन, निगम में नहीं आने वाले काम भी गिना दिए

Sat, 02 Jul 2022 10:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग तेज है। पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह भाजपा का संकल्प पत्र नहीं दृष्टिहीन, दिशाहीन पत्र है। इसमें नगर निगम में नहीं आने वाली बातें भी जोड़ दी गई हैं।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Jaivardhan Singh said that in the resolution letter of BJP, the works not coming in the corporation should also be added
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रचार अपने शबाब पर है। कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा के संकल्प पत्र को दृष्टिहीन और दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में नहीं आने वाली बातें भी जोड़ दी गई हैं।  

विज्ञापन

पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा इतनी गैर-जिम्मेदार है कि उसने संकल्प पत्र में ऐसी बातें जोड़ दी हैं जो नगरीय निकाय के कार्यक्षेत्र में ही नहीं आती हैं। यह संकल्प पत्र भाजपा का घोषणा पत्र नहीं बल्कि नागरिकों पर करों का बोझ बढ़ाने का मुखपत्र है। उन्होंने कहा कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन का एमओयू कमलनाथ सरकार में साइन हुआ था। 2023 तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य था, लेकिन शिवराज सरकार अब तक मेट्रो के काम को आगे नहीं बढ़ा सकी। कमलनाथ सरकार ने भोपाल के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया था। सरकार गिरने के कारण यह लागू नहीं हो सका लेकिन भाजपा ने इसे अब तक लागू नहीं कराया। इससे भाजपा की विकास विरोधी नीति स्पष्ट हो जाती है।

विज्ञापन


उपभोक्ता शुल्क बढ़ाने के दिए संकेत
जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में घोषणा क्रमांक 6.1 पर लिखा है कि निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपभोक्ता शुल्कों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा, ताकि सेवाएं राष्ट्रीय मानक अनुसार नागरिकों को उपलब्ध कराई जा सकें। संकल्प पत्र के घोषणा क्र. 6.2 पर लिखा है कि निकायों की राजस्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जीआईएस आधारित संपत्ति कर सर्वे ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा। पहली घोषणा स्पष्ट रूप से बताती है कि भाजपा नगर निगम द्वारा वसूल किए जाने वाले शुल्क को बढ़ाने का स्पष्ट इरादा रखती है। दूसरी घोषणा से साफ है कि भाजपा अगर नगर निकाय में सत्ता में आती है तो संपत्ति कर बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस टैक्स को आधा करना चाहती है
पूर्व मंत्री ने कहा कि इसके उलट भोपाल में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी के घोषणा पत्र में साफ कहा गया है कि पानी का बिल और हाउस टैक्स आधा कर दिया जाएगा। अगर भाजपा की नियत जनता को फायदा पहुंचाने की होती तो वह भी ऐसी ही स्पष्ट घोषणा करती। उन्होंने भाजपा से पूछा कि आपके संकल्प पत्र में घोषणा क्र. 8.5 पर महिलाओं को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या पुलिस की भर्ती नगर निगम और नगर पालिका के माध्यम से की जाती है, जो आपने यह घोषणा अपने संकल्प पत्र में रखी है।


नगरीय निकाय के पास गांवों के अधिकार कहां से आए?
जयवर्धन सिंह ने पूछा कि इस संकल्प पत्र के घोषणा क्रमांक 12.3 पर घोषणा की गई है कि सरकार ने स्वामित्व योजना में 271000 ग्रामीणों को रिहायशी जमीन पर कानूनी अधिकार दिए हैं, आगे भी इस तरह गरीब ग्रामीणों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार सहायता करती रहेगी। जनता जानना चाहती है कि नगर निकाय कब से गांव को जमीन पर अधिकार देने लगे हैं? गांव के संबंध में घोषणा नगरों के संकल्प पत्र में देकर भाजपा ने यही साबित किया है कि वह अपने संकल्प पत्र को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

ज्यादातर योजनाएं जनभागीदारी से लागू करेंगे, पर कैसे?
संकल्प पत्र में ज्यादातर योजनाओं के बारे में कहा गया है कि ये योजनाएं जनभागीदारी से लागू कराई जाएंगी। बुनियादी ढांचा विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये निवेश करने का वादा संकल्प पत्र में किया गया है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि सरकार का खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आखिर इतना पैसा कहां से लेकर आएंगे? स्पष्ट है कि भाजपा या तो यह सारी घोषणाएं पूरी ही नहीं करना चाहती या फिर पहले से ही 3.50 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश को और ज्यादा कर्ज के बोझ में डुबा दिया जाएगा। इसकी भरपाई करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता को देश में सबसे ज्यादा महंगा डीजल, सबसे महंगा पेट्रोल, सबसे महंगी गैस, सबसे महंगी बिजली और सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने पड़ेंगे। भाजपा सिर्फ झूठ बोल सकती है और सब्जबाग दिखा सकती है। भाजपा का संकल्प पत्र जनता को निराश करने वाला है। इस नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जबरदस्त जीत हासिल करेगी और मध्य प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed