फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: BJP released the list of councilor candidates on the last day, see who got the ticket from where

MP Local Body Election: आखिरी दिन BJP ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, भोपाल में किसे कहां से मिला टिकट

Sat, 18 Jun 2022 08:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 08:13 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में भाजपा ने काफी कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद नामांकन दाखिल होने के चंद घंटे पहले 85 में से 62 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: BJP released the list of councilor candidates on the last day, see who got the ticket from where
बीजेपी ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में भाजपा ने काफी कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद नामांकन दाखिल होने के चंद घंटे पहले 85 में से 62 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। देर रात जारी पहली लिस्ट में बीजेपी ने 56 पार्षद प्रत्याशी घोषित किए थे, वहीं दूसरी लिस्ट जारी करते हुए बीजेपी ने बैरसिया से छह प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बीजेपी ने वार्ड नंबर नौ को होल्ड पर रखा है। कांग्रेस ने भी वार्ड नंबर नौ से प्रत्याशी तय नहीं किया है
विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने  भोपाल उत्तर, हुजूर, नरेला, बैरसिया और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जबकि भोपाल मध्य और दक्षिण-पश्चिम से नामों पर देर रात तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया था। यहां कांग्रेस विधायक हैं। बीजेपी से उलट कांग्रेस ने सभी 84 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। सिर्फ वार्ड नंबर 28 के उम्मीदवार को होल्ड किया गया है।


जिले की बैरसिया नगर पालिका से बीजेपी ने शुक्रवार देर रात छह प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। गुरूवार को बीजेपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई ने 18 वार्डों में से 11 केंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इनमें बैरसिया क्षेत्र के पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़ की पुत्रवधु तनुश्री को वार्ड नंबर 8 से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल की पत्नी कलाबाई को भी वार्ड नंबर 16 से उतारा गया है। कांग्रेस ने भी वार्ड नंबर 9 का प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed