फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur MP (Madhya Pradesh) News: Jabalpur Tent mp jabalpur tent traders car accident: Madhya Pradesh jabalpur High speed car collied tractor trolley tent trader died four injured

जबलपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, टेंट कारोबारी की मौत, बेटा समेत चार घायल

Thu, 24 Dec 2020 07:13 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 24 Dec 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur MP (Madhya Pradesh) News: Jabalpur Tent mp jabalpur tent traders car accident: Madhya Pradesh jabalpur High speed car collied tractor trolley tent trader died four injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में रायपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में जबलपुर के बड़े टेंट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि टेंट कारोबारी व्यापार के सिलसिले में बालाघाट गए थे। 
विज्ञापन


बिल्डर जसपाल ओबरॉय ने बताया कि उनके भाई अशोक ओबरॉय का ओबेरॉय टेंट नाम से बड़ा कारोबार है। जबलपुर के अलावा महाकौशल में भी वह बुकिंग करते थे। 23 दिसंबर को वह बेटे मोहित, राम शंकर गर्ग, कल्लू उर्फ मसूद खान और ड्राइवर के साथ गढ़ी के पास किसी आयोजन के लिए साइट देखने गए थे। लौटते समय रायपुर हाईवे पर ठोढ़ा गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में कारोबारी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में टेंट कारोबारी अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में अशोक ओबेरॉय की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिचित और दोस्त हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर जगतमाल निवासी अशोक ओबेरॉय शहर में टेंट कारोबार से लंबे समय से जुड़े थे। टेंट व्यापारियों को एकजुट करके उनके लिए संगठन बनाना हो या फिर पंजाबी महासंघ की गतिविधियां बढ़ाना, हर काम में अशोक बेहद माहिर थे। अशोक ओबरॉय पंजाबी महासंघ के उपाध्यक्ष भी थे। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके घर पर शुभचिंतकों और दोस्तों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed