फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Home Minister's taunt on Congress: Narottam Mishra said – Kamal Nath does not go home, it is a campaign to sit at home

एमपी गृहमंत्री का कांग्रेस पर तंज: नरोत्तम मिश्रा बोले- कमलनाथ घर चलो नहीं, घर बैठाओ अभियान हैं

Fri, 18 Feb 2022 03:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 03:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज करते हुए कहा कि वह घर चलो नहीं, किनारे लगाओ, घर बैठाओ अभियान चला रहे हैं। बड़े बड़े नेताओं को उन्होंने घर बैठा दिया है। 
 

विज्ञापन
MP Home Minister's taunt on Congress: Narottam Mishra said – Kamal Nath does not go home, it is a campaign to sit at home
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज करते हुए कहा कि वह घर चलो नहीं, किनारे लगाओ, घर बैठाओ अभियान चला रहे हैं। बड़े बड़े नेताओं को उन्होंने घर बैठा दिया है। 
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस घर चलो अभियान चला रही है, लेकिन कमलनाथ घर बैठाओ अभियान चला रहे है। उन्होंने कांग्रेस की डिजिटिल सदस्यता अभियान की बैठक का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, राहुल जी समेत सभी बड़े नेता गायब थे। मिश्रा ने कहा कि वह सभी घर बैठ गए हैं। इसलिए इनके सभी अभियान पेपर में ही दिखते हैं। फील्ड में कोई अभियान नहीं दिखता है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ बड़े नेताओं को घर बैठाने के अभियान में सफल हो गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब से कमलनाथ जी ने प्रदेश कांग्रेस की कमान अपने हाथ में ली, पूरी कांग्रेस खंड-खंड हो गई है। जब भी बैठक होती है। एक नेता चटक कर पार्टी से टूट जाता है। अब तक 30 तो विधायक ही पार्टी छोड़ गए हैं। अन्य नेताओं की तो गिनती ही नहीं है।
 
नाइट कर्फ्यू हटाने पर विचार
मिश्रा ने कहा कि कोरोना के मामले चार डिजिट से तीन डिजिट में आ गए हैं। कोरोना का प्रकोप कम होते ही प्रतिबंध पहले ही खत्म किए जा चुके हैं। अब नाइट कर्फ्यू भी समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed