फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Home Minister Narottam Mishra attacked Udhayanidhi Stalin, now advised to change his name

MP News: स्टालिन पर गृहमंत्री मिश्रा फिर हमलावर, बोले- किसी और धर्म के बारे में बोलते तो हो जाता सर तन से जुदा

Wed, 06 Sep 2023 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने रीवा में एक बार फिर उदयनिधि स्टालिन पर हमला बोला है। गृहमंत्री का इस बार का बयान चौंकाने वाला है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में स्टालिन पर हमला करते हुए कहा है कि अगर स्टालिन ने किसी और धर्म के बारे में इस तरह का बयान दिया होता तो अब तक सर तन से जुदा हो गया होता। 

विज्ञापन
MP Home Minister Narottam Mishra attacked Udhayanidhi Stalin, now advised to change his name
रीवा पहुंचे गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा ने फिर स्टालिन पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनातन पर टिप्पणी करने वाले उदयनिधि स्टालिन पर भाजपा लगातार हमलावर है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने रीवा में एक बार फिर उन पर हमला बोला है। गृहमंत्री का इस बार का बयान चौंकाने वाला है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में स्टालिन पर हमला करते हुए कहा है कि अगर स्टालिन ने किसी और धर्म के बारे में इस तरह का बयान दिया होता तो अब तक सर तन से जुदा हो गया होता। अगर उदयनिधि को सनातन धर्म से इतनी दिक्कत हो रही है तो वह अपना नाम बदलकर जरनल डायर स्टालिन रख ले। 
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश के चित्रकूट से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की जनदर्शन यात्रा बुधवार को रीवा के सेमारिया विधानसभा पहुंची है। यात्रा में शामिल होने पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्थानीय राज निवास में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मिश्रा ने इंडिया बनाम भारत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर उन्होंने कहा कि यह बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने स्टालिन पर कार्रवाई को लेकर कहा कि आज यात्रा से लौट कर जाएंगे इसके बाद वैधानिक राय ली जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय और कमलनाथ ने उकसाया
मंगलवार को नीमच में दर्शन यात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यात्रा में हमले के पीछे की वजह अगर देखी जाए तो आपको समझ में आएगा कि कमलनाथ ने पहले ही कहा था के पर मणिपुर की तरह पथराव हो सकता है। उन्होंने उकसाने काम किया था। दिग्विजय सिंह पहले ही हरियाणा के नूह का उदाहरण दे चुके थे, उसमें इन्होंने ने भी उकसाने का काम किया था। इस मामले पर खेमा गुर्जर नाम का जो व्यक्ति है जिसके ऊपर एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। यह काग्रेस से जुड़े हुए लोग हैं। कांग्रेस पार्टी अब हताशा और निराशा की और धीरे-धीरे बढ़ रही है तो स्वाभाविक रूप से वह इस तरह के हथकंडो का सहारा लेगी। यह प्रदेश की जनता को समझना चाहिए। यह गलती कांग्रेस पहले ही कर चुकी है और अब फिर वही गलती कर रही है।


राहुल-प्रियंका गांधी पर भी बोलें
प्रियंक खरगे के बयान को लेकर भी गृहमंत्री ने तीखा प्रहार किया उन्होंने कहा कि प्रियंक खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे की चिरंजीव हैं। स्वाभाविक रूप से उन्होंने स्टालिन का जो समर्थन किया है अब इस पर प्रियंक खरगे को प्रियंका गांधी पर बोलना चाहिए, जो गंगा पर डुबकी लगाती हैं। राहुल गांधी बोलें जो कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर अपने आपको दत्तात्रेय ब्राह्मण बताते हैं, वह इस पर मौन हैं। 

इस दिल के टुकड़े हजार हुए
हिंदी जनता पार्टी के अध्यक्ष नारायण त्रिपाठी द्वारा विधानसभा चुनाव में 44 सीट से चुनवा लड़े जाने के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि हमसे ज्यादा किसी भी दल ने वोट प्राप्त नहीं किए हैं। पिछली बार हमसे 4- 5 सीट ज्यादा कांग्रेस की ज्यादा आई थी, लेकिन वोट हमें ही ज्यादा मिले थे। बहुमत किसी को ज्यादा नहीं आया था। उसका परिणाम यह हुआ कि किसी का हार्ट लिया, किसी का जिगर लिया, किसी की आंतें ली, सपा-बसपा-निर्दलीय जोड़कर उन्होंने अपनी सरकार बनाई थी। फिर यह हुआ कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed