{"_id":"60fbd8ba8ebc3e58571bed45","slug":"mp-govt-issues-sop-for-reopening-of-schools-for-classes-11-and-12-with-50-percent-from-july-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: मध्यप्रदेश में 26 जुलाई से खुलेंगे 11वीं-12वीं के स्कूल, सरकार ने जारी कीं नई गाइडलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: मध्यप्रदेश में 26 जुलाई से खुलेंगे 11वीं-12वीं के स्कूल, सरकार ने जारी कीं नई गाइडलाइंस
Sat, 24 Jul 2021 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सोमवार से हायर सेकेंड्री स्कूल खोले जाएंगे। सरकार ने पचास फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। सरकार ने इसके लिए एसओपी भी जारी की है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने हायर सेकेंड्री स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। सरकार ने 26 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्देश जारी किया है। सरकार ने 11वीं और 12वीं के बच्चों की पचास फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने को कहा है। सरकार ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
9वीं और 10वीं की क्लास 5 अगस्त से खुलेंगी
शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को जारी एसओपी के अनुसार, कक्षा 9 और 10 कक्षा के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं 5 अगस्त से सप्ताह में एक बार होगी। वहीं कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए सप्ताह में दो बार कक्षाएं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 11 के छात्र मंगलवार और शुक्रवार को स्कूल जाएंगे, जबकि कक्षा 12 के छात्र सोमवार और गुरुवार को स्कूलों में बुलाए जाएंगे। वहीं नौवीं कक्षा के छात्र शनिवार को स्कूल जाएंगे और 10वीं के छात्रों की बुधवार को क्लास लगेगी।
विज्ञापन
