फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP govt cancels transfers of Vyapam case Whisle Blower

व्यापम :एमपी सरकार ने मानी हार, व्हिसल ब्लोअर का तबादला किया निरस्त

Fri, 18 Sep 2015 10:40 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
MP govt cancels transfers of Vyapam case Whisle Blower

व्यापम घोटाले में व्हिसल ब्लोअर की भूमिका निभाने वाले डॉ. आनंद राय और उनकी पत्नी डॉ. गौरी राय का तबादला करने के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने हार मान ली है।

विज्ञापन


सरकार ने राय दंपति का इंदौर से अन्यत्र किया गया तबादला निरस्त कर दिया है। डॉ. राय ने इस मामले में सरकार के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में अर्जी लगाई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। इसमें महाधिवक्ता रविश अग्रवाल ने कोर्ट से कहा कि सरकार राय दंपति के तबादले आदेश निरस्त कर दोनों की पोस्टिंग वापस इंदौर करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन भी जारी किया

MP govt cancels transfers of Vyapam case Whisle Blower

सरकार के इस जवाब के बाद कोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए डॉ. राय के रुके हुए वेतन को शीघ्र जारी करने का निर्देश भी दिया। डॉ. आनंद राय व्यापम मामले में लगातार सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उ

नकी मूल पोस्टिंग धार में थी, लेकिन वह इंदौर स्थित स्वास्थ्य विभाग के एक केंद्र से अटैच थे। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाने के बाद अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें वापस धार भेज दिया गया था।

इसी तरह उनकी पत्नी को इंदौर से उज्जैन और अंत में धार पदस्थ कर दिया गया था। डॉ. राय ने कोर्ट में एक शपथ पत्र पेश कर मुख्यमंत्री पर उन्हें धमकाने और प्रलोभन देने का आरोप भी लगाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed