{"_id":"614a02718ebc3e7fd851cdd2","slug":"mp-five-killed-in-lightning-strikes-in-morena-betul","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: मुरैना और बैतूल में भारी बारिश, बिजली गिरने से पांच की मौत, एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: मुरैना और बैतूल में भारी बारिश, बिजली गिरने से पांच की मौत, एक महिला घायल
Tue, 21 Sep 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुरैना/बैतूल
पीटीआई, मुरैना/बैतूल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:38 PM IST
सार
बिजली गिरने की ये घटनाएं मुरैना जिले के अंबाह में और बैतूल जिले के बोचानवाड़ी में हुईं। मुरैना में तीन व बैतूल में दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना व बैतूल जिलों में मंगलवार को भारी वर्षा के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई। एक महिला घायल हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि मुरैना जिले के अंबाह में पोरसा चौराहे पर एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई। अंबाह थाने के प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। दोपहर में क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। तब ये तीनों लोग एक झोपड़ी में बैठे थे, तभी बिजली गिर गई। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक स्टोन बिक्री के कारोबार से जुड़े थे। कुछ कबूतरों की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
उधर, बैतूल आमला ब्लॉक के बोचानवाड़ी गांव में भी बिजली गिरने की घटना हुई। यह गांव बैतूल जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर है। यहां दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। ये तीनों भारी वर्षा में घिर गए थे और उसी दौरान बिजली गिर गई। बीएमओ अशोक नरवारे ने बताया कि घायल महिला का इलाज जारी है।