फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: SP releases second list of 22 candidates, Shamsul Hassan from Bhopal Narela and Shama Tanvir from

MP Election: सपा ने 22 प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, भोपाल नरेला से शमसुल हसन और मध्य से शमा तनवीर

Wed, 18 Oct 2023 09:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Oct 2023 09:21 PM IST
सार



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें 22 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। 

विज्ञापन
MP Election: SP releases second list of 22 candidates, Shamsul Hassan from Bhopal Narela and Shama Tanvir from
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल जिले की तीन नरेला, मध्य और हुजूर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। नरेला विधानसभा सीट पर शमसुल हसन, मध्य पर शमा तनवीर और हुजूर में राहुल मारण (रावत) को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुरैना जिले की सबलगढ़ सीट पर लाल सिंह राठौर, जौरा सीट पर रीना कुशवाहा, सुमावली सीट पर मंजू सोलंकी, दिमनी सीट पर रामनारायण सकवार को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा टीकमगढ़ जिले की जतारा सीट पर आरआर बंसल, निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट पर शिवांगी सिंह यादव,  दमोह जिले के जवेरा सीट पर लखन लाल यादव, पन्ना जिले की गुन्नौर सीट पर जीतेंद्र कुमार दहायत, सतना जिले की मैहर सीट पर चंद्रप्रकाश पटेल, नागौद सीट पर रामशरण कुशवाह, रीवा जिले की त्योंथर सीट पर त्रिनेत्र  शुक्ला, देवतालाब सीट पर रामयज्ञ सेंधिया, गुढ सीट पर अमरेश पटेल, सिंगरौली जिले की सिंगरौल सीट पर ओमप्रकाश सिंह, कटनी जिले की बड़वारा सीट पर कुंती कौल, छिंदवाड़ा जिले की चौराई सीट पर विपिन वर्मा, शाजापुर जिले की शुजालपुर सीट पर बाबूलाल मालवीय और रतलाम जिले की रतला शहर सीट पर अफरीन बी को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा ने पहली सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed