फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Shivraj's counterattack on Priyanka, said - this is the height of ego, Nath said - give rest to t

MP Election: प्रियंका पर शिवराज का पलटवार, बोले-यह अहंकार की पराकाष्ठा, नाथ बोले-झूठ की मशीन को विश्राम दें

Thu, 16 Nov 2023 04:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Nov 2023 04:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा मतदान के एक दिन पहले प्रियंका गांधी की सिंधिया पर टिप्पणी को लेकर सीएम शिवराज के अहंकार की पराकाष्ठा के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने जवाबी हमला किया है। 

विज्ञापन
MP Election: Shivraj's counterattack on Priyanka, said - this is the height of ego, Nath said - give rest to t
शिवराज चौहान और कमलनाथ

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दतिया में दिए बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है! मध्य प्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराज सिंधिया जी जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं, बल्कि हृदय को तार तार कर देने वाले भी हैं। राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत आक्षेप अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। प्रियंकाजी, मध्य प्रदेश और देश आपकी अभद्र व असहनीय टिप्पणी एवं अहंकार से भरे शब्दों के लिए कभी माफ नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन गद्दारों के सगे बन रहे उनको विभीषण आपने कहा था
सीएम शिवराज के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज जी मैंने सोचा था कि चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद आप अपनी झूठ मशीन को थोड़ा विश्राम देंगे। लेकिन आपने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऊपर जैसे कपोल कल्पित और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं, उससे "खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे" की कहावत याद आती है। नाथ ने कहा कि आप भूल गए कि आज आप जिन गद्दारों के सगे बन रहे हैं उनके लिए सबसे पहले विभीषण शब्द का प्रयोग आपने ही किया था। बल्कि आपको तो प्रियंका जी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने आपके अभिनय की तारीफ की और 3 दिसंबर के बाद आपके लिए नया काम भी खोज दिया। कोई भला सोचे तो उससे झगड़ते नहीं हैं, उसे धन्यवाद देते हैं। 

 
प्रियंका ने सिंधिया पर किया था हमला 
बता दें, प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के अंतिम दिन दतिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सिंधिया का नाम लेकर कहा कि उनके कद थोड़ छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह। उन्होंने बताया कि यूपी की जनता बताती थी कि महाराज महाराज कहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई। विश्वासघात तो बहुत से लोगों ने किया, लेकिन ग्वालियर चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रियंका पर जवाब हमला किया और उनको पार्ट टाइम नेता बताया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed