फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023 Politics News: Digvijay Singh Replies after Amit Shah Officer Statement Kamalnath

MP Election: शाह बोले- 'कमल' का ध्यान नहीं रखने वाले अधिकारी को छोड़ना नहीं, दिग्गी ने कहा-यह सत्ता का अहंकार

Sun, 29 Oct 2023 04:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कथित अधिकारियों को चेतावनी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सत्ता का अहंकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो उन्हें हटाना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
MP Election 2023 Politics News: Digvijay Singh Replies after Amit Shah Officer Statement Kamalnath
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारी भी नेताओं के निशाने पर आ गए है। शनिवार को भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अधिकारियों को धमकाने के बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि असल में यह सत्ता का अहंकार है कि शाह अफसरों को धमका रहे हैं और शिवराज सरकारी पैसों को बांटकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जनता के वोट से चुनी गई सरकार (यहां तो खरीदी गई) को चुनाव में जाने से पहले इस तेवर के लिए माफ नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र बचाना है तो उन्हें हटाना ही पड़ेगा। कांग्रेस लाओ देश बचाओ। 
विज्ञापन


कांग्रेस चुनाव आयोग को शिकायत करेंगी 
पूर्व सीएम ने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रकरण है कि इस देश का गृहमंत्री नियमों और कानूनों का उललंघन कर रहे हैं। आचार संहिता के समय वह सरकारी अधिकारी और कर्मचारी को धमका रहा है। यदि थोड़ी बहुत भी निष्पक्षता चुनाव आयोग में बची है तो तत्काल उनको नोटिस देकर दंडित करना चाहिए। और उनको प्रचार करने से रोकना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस बात को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग को शिकायत करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा का शीर्ष नेतृत्व निष्पक्ष चुनाव में बन रहा बाधा 
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है। अधिकारियों को धमकी देना कि अगर उन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' का ध्यान नहीं रखा तो उसे छोड़ना मत, न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है। चुनाव प्रक्रिया के बीच में अधिकारियों को डराना और धमकाना लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है। मैं मध्य प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों का आवाहन करता हूं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ वही कार्य करना चाहिए जो संवैधानिक दृष्टि से उचित है। आप राज्य शासन के कर्मचारी और अधिकारी हैं, ना कि किसी दल विशेष के। मुझे पूरी आशा है कि अधिकारी कर्मचारी भी पहचानेंगे कि कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है और कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है। आइये हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी के तीन दिवसीय दौरे पर शाह 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव से पहले तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को एमपी आए। उन्होंने जबलपुर, छिंदवाड़ा के बाद शनिवार देररात भोपाल में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां पर उन्होंने विधानसभावार फीडबैक के साथ ही चुनावी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही टिकट वितरण के बाद डैमेज कंट्रोल पर भी चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएं और 20 दिन चुनाव में जुट जाएं। शाह ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मुझसे बात कराएं। उन्होंने चुनाव में कमल का ध्यान नहीं रखने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दी है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed