फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Postal vote box opened in the strong room in Balaghat before counting! Congress complained to the

MP Election: बालाघाट में स्ट्रांग रूम में पोस्टल वोट की पेटी मतगणना से पहले खुली! कांग्रेस ने EC से की शिकायत

Mon, 27 Nov 2023 08:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Nov 2023 08:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को मतगणना होना है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत कर इससे पहले ही पोस्टल वोट की पेटी खोलने की शिकायत की है। 

विज्ञापन
MP Election: Postal vote box opened in the strong room in Balaghat before counting! Congress complained to the
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदधिकारी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसकी मतगणना 3 दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने बालाघाट जिले के कलेक्टर पर मतगणना से पहले पोस्टल वोट की पेटी खोलने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी जारी कर पोस्टल वोट में हेराफेरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत कर बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन को इस संबंध में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की तरफ से कहा कि कलेक्टर ने ट्रेजरी रूम खुलवाकर पोस्टल वोट अनाधिकृत रूप से निकलवाकर कर्मचारियों को सौंप दिए गए। इसका वीडियो जारी कर कहा कि कर्मचारियों द्वारा पोस्टल वोट में मनचाही छेड़छाड़ कर कार्यवाही की जा रही है। शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि कर्मचारियों के उक्त पोस्टल वोट सौंपने से संदेहास्पद स्थिति निर्मित हुई है।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और उस उक्त कार्य में शामिल कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इधर इस मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे मुस्तैद रहें और कोई गड़बड़ी ना होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed