{"_id":"653a16a37c9097316a0ea52e","slug":"mp-election-kamal-nath-called-ram-temple-a-symbol-of-sanatan-said-bjp-is-talking-as-if-it-belongs-to-party-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर सनातन का चिह्न है, कहा- भाजपा ऐसे बात कर रही है जैसे पार्टी का हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर सनातन का चिह्न है, कहा- भाजपा ऐसे बात कर रही है जैसे पार्टी का हो
Thu, 26 Oct 2023 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:10 PM IST
सार
MP Election 2023: पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को अपने घर शिकारपुर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान कमलनाथ ने कहा राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर हमला बोला।
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करते कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज (गुरुवार) अपने निवास शिकारपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे मतदाता पर पूरा विश्वास है। यह चुनाव किसी पार्टी और विधायक का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है, जिसका फैसला जनता करेगी।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी कमलनाथ ने कहा कि मुझे घेर लें, 40 साल छिंदवाड़ा की जनता ने मुझे वोट नहीं दिया, बल्कि अपना प्यार दिया है। कमलनाथ ने टिकट बदलने की बात को लेकर कहा कि जहां के प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया। उसका टिकट बदला गया है, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और जेडीयू से गठबंधन के सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि हमने पूरा प्रयास किया सीटों के चयन को लेकर बात नहीं बन पाई। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कमलनाथ ने कहा कि यह इस तरह से बात कर रहे हैं जैसे कि यह राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का हो। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे देश का मंदिर है। हमारे सनातन धर्म का बहुत बड़ा धर्म चिह्न है। ये किसी पार्टी का मंदिर नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर ईडी की रेड को लेकर कमलनाथ ने कहा कि मतदाता सब देख रहे हैं। यह जो चाहे वह करें। निशा बांगरे को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
