फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: In Central India and Bundelkhand, Congress is seeing anti-incumbency wave while BJP is seeing hop

MP Election: मध्य भारत और बुंदेलखंड में कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर तो BJP को लाड़ली बहना से दिख रही उम्मीद

Thu, 16 Nov 2023 02:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Nov 2023 02:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 230 सीटों पर मतदान होगा। इसमें मध्य भारत की 36 और बुंदेलखंड की 26 सीटे भी शामिल है। इन सीटों पर कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर तो भाजपा को लाड़ली बहना से उम्मीद दिख रही है। 

विज्ञापन
MP Election: In Central India and Bundelkhand, Congress is seeing anti-incumbency wave while BJP is seeing hop
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य भारत में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की 36 सीटे आती है। इस क्षेत्र में भाजपा का ज्यादा प्रभाव है। इसके बावजूद कुछ सीटों पर मुकाबला कड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, बुंदेलखंड की 26 सीटों पर दोनों प्रमुख दलों में टक्कर दिख रही है। हालांकि भाजपा को बागी नुकसान पहुंचा रहे है तो कांग्रेस का गणित बसपा और सपा बिगाड़ती दिख रही है। मध्य भारत और बुंदेलखंड की 62 सीटों पर कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर के साथ ही उसके वचन पत्र पर भरोसा है। वहीं, भाजपा को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ सबसे ज्यादा लाडली बहना योजना से उम्मीद है। मध्य भारत के आठ जिलों भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदामपुरम, हरदा और बैतूल की  36 सीटों में 24 सीटें भाजपा के पास है। जबकि 12 सीटें कांग्रेस के पास है। वहीं, बुंदेलखंड के छह जिले सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी में 26 सीटे आती है। यहां पर 17 भाजपा और 7 कांग्रेस और दो अन्य विधायक है। इस क्षेत्र से बसपा और सपा ने भी एक-एक सीट जीती थी। सपा विधायक राजेश शुक्ला ने बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।  मध्य भारत और बुंदेलखंड में चुनाव जीतने में राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। 
विज्ञापन


शिवराज को नहीं दिख रही टक्कर 
सीहोर की बुधनी सीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला कांग्रेस के विक्रम मस्ताल से है। यहां पर शिवराज को टक्कर नहीं दिख रही है। हालांकि सीहोर जिले की दूसरी सीटों पर टिकट वितरण की नाराज कार्यकर्ता और बागी भाजपा के लिए मुसीबत बढ़ा सकते है। 
विज्ञापन

 
होशंगाबाद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
होशंगाबाद सीट पर कांग्रेस और भाजपा में दो सगे भाई आमने सामने है। कांग्रेस से गिरिजाशंकर शर्मा और भाजपा से सीताशरण शर्मा चुनाव मैदान में है। यहां पर भाजपा से बागी भगवती प्रसाद के चुनाव लड़ने से मुकाबले को त्रिकोणीय हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल पटेल को मिल रही चुनौती 
हरदा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक राम किशोर डोंगने को प्रत्याशी बनाया है। वे कृषि मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी कमल पटेल को चुनौती देते दिख रहे है। 

विदिशा सीट पर मुकाबला रोचक 
विदिशा सीट पर कांग्रेस विधायक शंशाक भार्गव और भाजपा से पूर्व प्रत्याशी मुकेश टंडन मैदान में है। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रोचक है। 

परिवार में उलझी कांग्रेस की सीट
भोपाल उत्तर पर कांग्रेस की सीट परिवार की लड़ाई में उलझ गई है। इस सीट पर आरिफ अकील लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे। इस बार कांग्रेस ने उनके बेटे आतिफ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, टिकट कटने से नाराज आरिफ के भाई आमिर अकील भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। इससे कांग्रेस की सीट उलझ गइ्र है। यहां पर भाजपा ने आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 

बड़ामरा में मुकाबला रोचक हुआ 
बुंदेलखंड की बड़ामरा से भाजपा से प्रद्मयुन सिंह लोधी भाजपा  से जीत जाएगी। कांग्रेस साध्वी राम सिया भारती  बीएसपी प्रत्याशी ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इससे टक्कर वाला मामला हो गया है।

त्रिकोणीय हुआ मुकाबला 
राजनगर में भाजपा से अरविंद पटैरिया और कांग्रेस से विक्रम सिंह नाती राजा चुनाव लड़ रहे है। यहां पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के चुनाव लड़ने से मामला रोचक हो गया है।


छतरपुर में जंग दिलचस्प
छतरपुर में पूर्व मंत्री ललिता यादव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से आलोक चतुर्वेदी लड़ रहे है। यहां पर कांग्रेस से बागी बब्बू राजा चुनाव मैदान में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed