फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Congress will fulfill 'promise' on forming government, Ragini Nayak says- Mama's rule has cylinde

MP Election: सरकार बनने पर 'वचन' पूरे करेगी कांग्रेस, रागिनी नायक बोली-मामा के राज में सिलेण्डर है पर गैस नहीं

Wed, 18 Oct 2023 06:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Oct 2023 06:47 PM IST
सार


कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र कहा हैं, क्योंकि प्राण जाए पर वचन न जाए कि दर्ज पर कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वचन को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
MP Election: Congress will fulfill 'promise' on forming government, Ragini Nayak says- Mama's rule has cylinde
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया हैं। इसे घोषणा पत्र की जगह वचन पत्र नाम दिया गया है। क्योंकि प्राण जाए पर वचन न जाए कि तर्ज पर कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा  कि इतिहास है कि कांग्रेस ने जो कहा वह करके दिखाया है। वचन पत्र हर वर्ग के बीच से तैयार किया गया है। रागिनी नायक ने शिवराज सरकार के 18 साल के कामका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती। सबसे खतरनाक हमारे सपनों का मर जाना होता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार के नौजवानों के सपनों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि मामा जी के राज में दुपहिया, तिपहिया वाहन है पर तेल गायब, सिलेण्डर है पर गैस गायब, शौचालय हैं पर पानी गायब, डिग्री है पर रोजगार गायब, जीवन है पर सुख और खुशी गायब है। 
विज्ञापन

   
रागिनी नायक ने व्यापमं और पटवारी भर्ती परीक्षा के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि प्रदेश में तीन हजार करोड़ का व्यापमं घोटाला होता है। गवाह बच्चों और पत्रकारों समेत 56 मौतें और आत्महत्याएं होती हैं। पटवारी भर्ती घोटाले में नौकरियों के लिए 15-15 लाख की बोली लगती है। भिंड से भाजपा विधायक संजीव कुशवाहा के कॉलेज सेंटर से ही 10 में से 7 टॉपर्स निकल आते हैं। टॉपर्स ये भी नहीं बता पाते कि मध्यप्रदेश में कितने जिले हैं, उल्टा कहते है कि 15 लाख देकर नौकरी मिलती तो क्या आप नहीं लेते? जिन्हें पूर्ण दिव्यांग माना जाता है पटवारी भर्ती के लिए वो 3 महीने बाद वन रक्षक भर्ती में 100 प्रतिशत फिट पाए जाते हैं। 
विज्ञापन


नायक ने यह भी आरोप लगाए कि 800 नर्सिंग कॉलेज में 800 टीचिंग फेकल्टी फेक है - फर्जी हैं। तीन सालों से नर्सिंग की परीक्षा नहीं हुई। कई जगह 2015 की विज्ञपति को आधार बनाकर, चयन प्रक्रिया का नाटक कर भर्ती की गयी। सीबीआई जांच बिठानी पड़ी जिसमें 19 कॉलेज रद्द किये गए। पेसा कानून जिला समन्वयक की भर्ती के लिए पहले विज्ञापन जारी किया। 890 अभ्यर्थियों की सूची निकाली फिर उसे निरस्त कर संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं की भर्ती की। कांस्टेबल भर्ती में 8-8 लाख की बोली लगी तो शिक्षक भर्ती में नकली दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवा कर नौकरी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed