फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: BJP, which takes credit for women's reservation bill, lags behind in giving tickets to women, Con

MP Election: महिला आरक्षण बिल का श्रेय लेने वाली BJP महिलाओं को टिकट देने में पिछड़ी, कांग्रेस आगे निकली

Mon, 23 Oct 2023 11:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 23 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

महिला आरक्षण बिल लागू होने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने महिलाओं को निराश किया है। दोनों ने ही महिलाओं को 15 प्रतिशत से भी टिकट दिए गए हैं। जबकि प्रदेश में 48 प्रतिशत महिला वोटर हैं। 

विज्ञापन
MP Election: BJP, which takes credit for women's reservation bill, lags behind in giving tickets to women, Con
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र के 33% महिला आरक्षण बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद इसके लागू होने में अभी चार से पांच साल का समय लगेगा। इसको लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल श्रेय ले रहे हैं। कांग्रेस इसे उनकी सरकार के समय का बिल बता रही है तो भाजपा उसे दोनों सदन में पास कराने की पहल करने की बात कर रहे है। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पर्याप्त प्रतनिधित्व देंगे, लेकिन इसमें उनको निराशा ही हाथ लगी है। 
विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल पास कराने का श्रेय लेने वाली भाजपा तो महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस से भी पिछड़ गई है। 230 विधानसभा वाली सीट पर भाजपा ने महिलाओं को 28 टिकट दिए हैं। यह कुल सीट का सिर्फ 12 फीसदी हैं। यह महिला आरक्षण बिल में तय रिजर्वेशन का एक तिहाई ही हैं। हालांकि कांग्रेस ने भजपा से एक फीसदी ज्यादा टिकट दिए हैं। 
विज्ञापन


48.5 प्रतिशत महिला वोटर 
मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 5.61 करोड़ हैं। इसमें पुरुष मतदाता 2.88 करोड़ और महिला मतदाता 2.72 करोड़ हैं। प्रदेश में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 51.41 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की संख्या 48.57 प्रतिशत है। इसके बावजूद दोनों ही राजनीतिक दलों ने सिर्फ 57 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 27 महिलाओं को टिकट दिया था। इसमें 18 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इसमें नौ भाजपा, आठ कांग्रेस और एक बसपा से महिला प्रत्याशी चुनाव जीती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 सीट पर महिला मतदाता ज्यादा 
प्रदेश की 29 महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इन सीटों पर भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कुल आठ महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसमें पांच पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने बालाघाट में मंत्री गौरी शंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया है। वहीं, पेटलावाद से निर्मला भूरिया, सैलाना से संगीता चारेल, इंदौर चार से मालिनी गौड़ और मंडला से संपतिया उइके को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बालाघाट में अनुभा मुजारे, जोबट में सेना पटेल और उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया है। 

इन सीटों पर नहीं दिया टिकट- 
महिला मतदाताओं की संख्या ज्वादा वाली सीटों में कटंगी, रतलाम सिटी, वारासिवनी, सरदारपुर, मनावर, बदनावर, सेंधवा, जावरा, शहपुरा, छिंदवाड़ा, पुष्पराजगढ़, थांदला, झाबुआ, डिंडोरी, बरघाट, अलीराजपुर, पानसेमल, कुक्षी, परसवाड़ा, बिछिया, निवास, बैहर शामिल हैं। 


सागर में चार महिलाओं को टिकट 
कांग्रेस ने महिलाओं को भाजपा से ज्यादा टिकट दिए हैं। इसमें सागर जिले में चार महिला प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने खुरई में मंत्री भूपेंद्र सिंह और रहली में मंत्री गोपाल भार्गव के सामने महिला प्रत्याशी उतारे हैं।  खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन और बीना में निर्मला सप्रे को प्रत्याशी बनाया है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed