फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: BJP angry over Rahul's statement, now Diggi said - Why did BJP consider Modi ji as "Panauti"?

MP Election 2023: राहुल के बयान पर भड़की BJP, अब दिग्गी बोले- भाजपा ने मोदी जी को 'पनौती' क्यों मान लिया?

Wed, 22 Nov 2023 12:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Nov 2023 12:03 PM IST
सार

Digvijaya Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी पर भाजपा हमलावर मुद्रा में है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी हमला बोला है कि भाजपा ने मोदी जी को 'पनौती' क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नज़र में 'विश्वगुरु' हैं।

विज्ञापन
MP Election: BJP angry over Rahul's statement, now Diggi said - Why did BJP consider Modi ji as "Panauti"?
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कह दिया। इस पर भाजपा नेता भड़क गए हैं। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की भाषा को अशोभनीय बताया। साथ ही माफी की मांग की ही है। अब इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को 'पनौती' कह दिया जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आसपास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं। विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा। यह किसके लिए कहा गया? स्टेडियम में हजारों लोग थे। भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नजर में “विश्वगुरु” हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत हार गया। इसे मुद्दा बनाकर राहुल गांधी ने चुनावी भाषण में कहा कि लड़के अच्छा भला खेल रहे थे। पनौती पहुंच गए तो वह हार गए। एक अन्य सभा में तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे-सीधे पनौती कह दिया। इस बयान के बाद से भाजपा नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed