{"_id":"65562edabef34e16c302942f","slug":"mp-election-amidst-a-wave-of-hope-and-confidence-tomorrow-5-60-crore-voters-will-decide-the-fate-of-2533-can-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: आशा और विश्वास की लहर के बीच कल 5.60 करोड़ मतदाता 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: आशा और विश्वास की लहर के बीच कल 5.60 करोड़ मतदाता 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे
Thu, 16 Nov 2023 08:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 16 Nov 2023 08:31 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश में शुक्रवार को एक ही चरण में 230 सीटों पर मतदान होगा। इसमें मतदाता 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसके परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। प्रदेश की 230 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। प्रदेश में चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 5.60 करोड़ मतदाता करेंगे। इससे पहले राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। भाजपा सत्ता बरकरार रखने के लिए अपने विकास और योजनाओं के दम पर फिर सरकार बनाने का पूरा विश्वास लेकर चल रही है। वहीं, कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए अपने वचन पत्र और 18 साल की सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर से पूरी आस है। भाजपा ने इस बार 100 विधायकों समेत सात सांसद और राष्ट्रीय महासचिव को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ समेत 88 विधायकों पर भरोसा जताया है। बहुजन समाज पार्टी ने दो विधायकों को टिकट दिया है। इस बार भाजपा से विधायक विंध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे नारायण त्रिपाठी भी विंध्य में मैदान में हैं।
पिछले चुनाव में किसी को नहीं मिला था बहुमत
प्रदेश में 2018 के चुनाव का नतीजा बहुत दिलचस्प था, जिसमें किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। 230 सीटों में से बहुमत के लिए 116 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार कांग्रेस 114 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, भाजपा 109 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी, जबकि भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा 41.02 प्रतिशत वोट मिले थे। इस चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी दो, समाजवादी पार्टी एक और निर्दलीय चार सीटों पर जीते थे। किसी भी कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाई थी। हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद कमलनाथ सरकार 15 माह में ही गिर गई थी। इसके बाद 2019 में शिवराज के नेतृत्व में भाजपा की सरकार की वापसी हुई थी।
यह है 2023 में मतदाताओं की संख्या
सामान्य मतदाता- 5,59,83,139
पुरुष मतदाता- 2,87,82,261
महिला मतदाता- 2,71,99,586
थर्ड जेंडर- 1292
ओवरसीज मतदाता- 99
सेवा मतदाता- 75,382
कुल मतदाता- 5,60,58,521
सीएम बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकतंत्र के पर्व मध्य प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है। प्रदेश के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें और राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करें। सीएम ने कहा प्रत्येक निर्वाचन का अपना महत्व है। हम अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। यह कर्तव्य प्रत्येक नागरिक का है। यह राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पूर्ण करने का प्रतीक भी है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में समस्त मतदाताओं ने सदैव जागरूकता का परिचय दिया है। हमारे दिव्यांग भाइयों और बुजुर्गों ने भी मतदान में रुचि ली है। प्रत्येक नागरिक को अपने मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक कर्तव्य का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
नाथ बोले- मतदान कर मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्माण करें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 17 नवंबर को प्रदेश भर में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। कमलनाथ ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया आवश्यक है और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे मध्य प्रदेश के समस्त मतदाताओं से अपील करते हैं कि आप अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र के इस पावन पर्व को सफल बनाएं। यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्माण करेगा और स्वयं आपके जीवन में आशा का संचार करेगा।
वीडी शर्मा- अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि घर-घर यह संदेश पहुंचाएं, मतदान करने जरूर जाएं। भाजपा को फिर विजयी बनाएं। चुनाव में मध्य प्रदेश की गरिमापूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाएं। निर्भीक होकर विचार पूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें।