{"_id":"6517cbb51858e879080124b3","slug":"mp-election-2023-sushil-modi-tejashwi-surya-and-ct-ravi-will-come-to-chhindwara-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: सुशील मोदी, तेजस्वी सूर्या और सीटी रवि आएंगे छिंदवाड़ा, जानें क्या बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: सुशील मोदी, तेजस्वी सूर्या और सीटी रवि आएंगे छिंदवाड़ा, जानें क्या बनेगी रणनीति
Sat, 30 Sep 2023 12:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:48 PM IST
सार
बीजेपी ने टिकट बांटने के साथ ही छिंदवाड़ा जिले में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा सातों विधानसभाओं की बैठकें लेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी एक से तीन अक्तूबर तक तीन दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में रहेंगे।
विज्ञापन
सुशील मोदी और तेजस्वी सूर्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने टिकट बांटने के साथ ही चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा सातों विधानसभाओं की बैठक लेंगे। जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी एक से तीन अक्तूबर तक तीन दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि और प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार दो अक्टूबर को परासिया और अमरवाड़ा की संगठनात्मक बैठक लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या दो अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे पूजा लॉन वरिष्ठजन सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
बनाई गई चुनाव की नई रणनीति
आपको बता दें कि बीजेपी ने छिंदवाड़ा में चुनाव की नई रणनीति बनाई है, जिसके चलते अब नए-नए बड़े दिग्गज नेताओं को छिंदवाड़ा लाया जा रहा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी कार्यकर्ताओं को तीन दिनों तक मैनेजमेंट की गुर सिखाएंगे। वहीं, तेजस्वी सूर्या युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
