फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Shivraj Singh Chauhan ate food while sitting with his sisters in Burhanpur.

MP Election 2023: बहनों के साथ बैठकर सीएम शिवराज सिंह ने खाया खाना, मक्के की रोटी का लिया स्वाद

Sat, 28 Oct 2023 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

Burhanpur: बुरहानपुर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक जमीन पर बैठ गए। जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने शिवराज सिंह को अपने हाथों से खाना खिलाया। एक के बाद एक महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान को अपने हाथों का बना हुआ खाना खिलाया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj Singh Chauhan ate food while sitting with his sisters in Burhanpur.
खाना खाते हुए शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर में चुनावी सभा करन गए सूबे के मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान को वहां मौजूद महिलाओं ने अपने हाथों से खाना खिलाया। बता दें कि किसी महिला ने मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी का स्वाद चखाया।

विज्ञापन


भैया थक गए होंगे, खाना खा लो
जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा स्थल की ओर बढ़े तो बहनों ने कहा भैया आप इतनी मेहनत करते हैं, थक जाते होंगे, थोड़ा खाना खा लो। हम अपने हाथों से बनाकर लाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के इस आग्रह को टाल नहीं पाये और वहीं धरती पर बैठ गए। उसके बाद जो नजारा दिखाई दिया वह भाई-बहन के प्रेम की नई कहानी बन गया। इतना हीं नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी बहनों को खाने अपने हाथों से खिलाया। 

विज्ञापन

घर से बनाकर भोजन लाईं थी गांव की महिलाएं
बताया जाता है कि खाना बनाकर लाने वाली महिलाएं बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं। यह सब सीएम शिवराज के लिए खाना घर से बनाकर लाई थीं। इन महिलाओं ने पहले परंपरागत स्वागत किया फिर भोजन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर बैठकर सीएम शिवराज ने किया भोजन
मुख्यमंत्री चौहान ने वही मंच के पास जमीन पर बैठकर बहनों के साथ भोजन किया और खुद हाथों से बहनों को भी भोजन खिलाया। बहनें मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, फली की चटनी और भाजी बनाकर लाई थीं।


प्रियंका गांधी पर हुए हमलावर
बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा के धुलकोट में CM शिवराजसिंह  ने कहा प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैडम प्रियंका आपके भाई राहुल 2018 में आए थे। कहकर गए थे कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा दूंगा। बोलो कर्जा माफ किया क्या। अब बोल रहे बेरोजगारों का भत्ता देंगे। अरे झूठो कुछ तो शर्म करो। एक पैसा नहीं दिया अब फिर बेशर्मी से आ गए। उन्होंने कहा कि कांच की हंडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ती है। 


मेरी योजना को कांग्रेस ने बंद करवाया
शिवराज सिंह ने कहा कि हमने बेटी को लाडली लक्ष्मी बनाकर लखपति बनाया तो चुनाव लड़ने के लिए रिजर्वेशन दिया। मोदी जी ने कहा लोकसभा विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए रिजर्व कर दी जाएगी और बुरहानपुर जिले में 100 प्रतिशत रिजर्वेशन कर दिया। यहां दोनों विधानसभा से उम्मीदवार महिला है। कांग्रेस ने कभी नहीं किया। मैंने पहले योजनाएं बनाई, उसे कांग्रेस ने बंद करवा दिया। योजना बनाई थी कि हमारी बहन बेटा, बेटी को जन्म देगी तो जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार बाद में डालेंगे ताकि बेटा बेटी को ढंग से खाने को मिले, लेकिन इसका का पैसा भी कांग्रेस खा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed