{"_id":"6533685caf67f11fc20ae888","slug":"mp-election-2023-kamalnath-s-increased-allegations-said-the-biggest-threat-to-sisters-and-daughters-in-the-s-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ का बड़ा आरोप, बोले-प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ का बड़ा आरोप, बोले-प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से है
Sat, 21 Oct 2023 04:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 21 Oct 2023 04:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे जयादा खतरा भाजपा नेताओं से हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने 230 में से 229 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब चुनाव प्रचार भी तेज होते जा रहा है। इस बीच पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है। मध्य प्रदेश की जनता ने अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देगी। महिलाओं को महानगर की बसों में मुफ्त यात्रा के पास देगी। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर के अपने वचन के साथ सात अन्य वचन भी गिनाएं।
1. बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।
2. महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।
3.आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।
4.महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।
5.आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।
6.आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।
7.बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।