फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: First refreshments, then voting, voting was fast at some places and slow at others in the in

MP Election 2023: पहले जलपान, फिर मतदान, शुरुआती घंटों में कहीं तेज तो कहीं धीमी हुई वोटिंग

Fri, 17 Nov 2023 07:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Nov 2023 07:21 PM IST
सार


प्रदेश में दोपहर 11 से 1 बजे के बीच सबसे ज्यादा 17.78 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, शाम को 3 से 5 के बीच सबसे कम मतदान हुआ। 

विज्ञापन
MP Election 2023: First refreshments, then voting, voting was fast at some places and slow at others in the in
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मतदान संपन्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने और लोकतंत्र को मजबूत करने चुनाव आयोग ने जागरूता रैली निकालने के साथ कई कदम उठाए। मतदाताओं को पहले मतदान, फिर जलपान करने के स्लोगन, तख्तियां और पोस्टर लगाए। इसके बावजूद शुक्रवार को मतदाताओं पहले जलपान और फिर मतदान के लिए निकले। हालांकि अच्छी बात यह है कि शुरुआत में मतदान की रफ्तार भले ही धीमी रही हो, लेकिन दोपहर में रफ्तार तेजी से बढ़ी। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मॉक पोल के बाद 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच जारी आकड़े के अनुसार सुबह मतदान की रफ्तार बहुत धीमी थी। सुबह पोलिंग बूथ पर मॉर्निंग वॉक और बुजुर्ग मतदान करने ज्यादा दिखे। इसके बाद धीरे धीरे महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। सुबह 9 बजे प्रदेश में 11.13 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद धीरे धीरे मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। 9 बजे के बाद से 11 बजे के बीच प्रदेश में प्रदेश में 27.62 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर में प्रदेश में 45.40 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान सुबह 11 से 1 बजे के बीच हुआ। इस दौरान 17.78 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, सबसे कम मतदान दोपहर 3 बजे से 5 के बीच रिपोर्ट हुआ। 
विज्ञापन


प्रदेश में ऐसे बढ़ा घटा वोट प्रतिशत 
सुबह 7 से 9 के बजे के बीच- 11.13 प्रतिशत
सुबह 9 से 11 बजे के बीच - 16.49 प्रतिशत 
दोपहर 11 से 1 के बीच- 17.78 प्रतिशत
दोपहर 1 से 3 बजे के बीच- 15.12 प्रतिशत
दोपहर 3 से 5 बजे के बीच- 10.59 प्रतिशत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed