{"_id":"653aa30edcdd6823c4095e49","slug":"mp-election-2023-bsp-releases-13th-list-of-15-candidates-bhind-mla-sanjeev-singh-kushwaha-made-candidate-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: बसपा ने 15 प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की, भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: बसपा ने 15 प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की, भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को टिकट
Thu, 26 Oct 2023 11:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:04 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की। इसमें पांच जगह के प्रत्याशियों के नाम बदले हैं। इसमें भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने गुरुवार को तेरहवीं सूची जारी की। इसमें 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद बसपा ने भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। 2018 में संजीव सिंह कुशवाह बसपा से ही चुनाव लड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। पटवारी पेपर कांड में उनका नाम आने के बाद भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद संजीव सिंह कुशवाह ने दोबारा बसपा की सदस्यता ले ली थी। अब बसपा ने भिंड में रक्षपाल सिंह कुशवाह का नाम परिवर्तन कर दोबारा संजीव सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा ग्वालियर से पप्पन यादव की जगह मनोज शिवहरे, ग्वालियर दक्षिण से सद्दो खान, डबरा से सत्यप्रकाशी परसेड़िया, मल्हरा से लखन लाल अहिरवार, जयसिंह नगर से रंजीत सिंह, देपालपुर से प्रकाश सोलंकी, इंदौर-2 से ज्ञानेंद्र बगोरिया, इंदौर-3 से राजेंद्र अहिरवाल, रतलाम नगर से जहीर उद्दीन, लांजी से विजय वारे, पृथ्वीपुर में रमन पस्तोर का नाम बदलकर आशीष रैकवार, विजयपुर में महेश कुशवाह का नाम बदलकर धारा सिंह कुशवाह, डॉ. अंबेडकर नगर महू में राजेद्र वर्मा का नाम बलकर कैलाश ऊटवाल और आलोट में गोपाल परिहार का नाम बदलकर मोहन परिहार को टिकट दिया है।