फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP's resolution letter breaks five important schemes of Congress, providing relief to women

MP Election 2023: BJP के संकल्प पत्र में कांग्रेस की पांच अहम योजनाओं का तोड़, महिला, युवा और किसानों को साधा

Sat, 11 Nov 2023 07:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 Nov 2023 07:54 PM IST
सार

दीपावली के एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने मप्र चुनावों को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें कोशिश की गई है कि हर वर्ग को साध लिया जाए। भाजपा ने इसमें कांग्रेस के वचन पत्र के पांच अहम योजनाओं की काट को ढूंढ लिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP's resolution letter breaks five important schemes of Congress, providing relief to women
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीब, आदिवासी हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है। इसके जरिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र से कांग्रेस के वचन पत्र की पांच अहम योजनाओं को काटने का प्रयास किया है। लाडली बहनों को भाजपा अब मकान देने का वादा कर रही है। तेंदूपत्ता बोरे पर चार हजार रुपये, हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार या स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, गेहूं और धान पर समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा किया है।
विज्ञापन


लाड़ली बहना को आवास देगी
कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में लाड़ली बहनों को सरकार बनने पर 1500 रुपये देने और 500 रुपये सिलिंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है। अब भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ ही आवास देने का वादा किया है। बता दें भाजपा सरकार 1.31 करोड़ महिलाओं को अभी 1250 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह दे रही है। लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है।
विज्ञापन


एक परिवार में एक को रोजगार
कांग्रेस ने वचन पत्र में युवाओं के लिए सरकार में रिक्त दो लाख पद भरने का वादा किया है। ग्राम स्तर के एक लाख नए पद बनाकर भर्ती करेंगे। मध्यप्रदेश को उद्योगों का हब बनाकर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर देंगे। बेरोजगारों को 1500 से 3000 रुपये तक का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और भर्ती परीक्षाओं में कोई भी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, भाजपा ने प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं और धान पर ज्यादा समर्थन मूल्य
कांग्रेस ने वचन पत्र में किसानों को गेहूं का 2600 रुपये प्रति क्विंटल और धान पर 2500 रुपये समर्थन मूल्य देने का वचन दिया। साथ ही इसे बढ़ाकर तीन हजार प्रति क्विंटल तक ले जाने की बात कही। भाजपा ने नहले पर दहला मारते हुए गेहूं पर समर्थन मूल्य 2700 रुपये और धान पर 3100 रुपये देने का वादा कर दिया है।

तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपये
कांग्रेस ने वचन पत्र में तेंदूपत्ता की मजदूरी की दर चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा देने का वचन दिया था। अब भाजपा ने भी उसके बराबर ही तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा देने का संकल्प दिया है। अब तीन हजार प्रति मानक बोरा दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के 45 लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को दोनों ही राजनीतिक दलों ने साधने का प्रयास किया है।


हर संभाग में एम्स की तर्ज पर अस्पताल
कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाकर 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा कराने की बात कही है। इस पर अब भाजपा ने प्रदेश के सभी संभाग में एम्स की तर्ज पर अस्पताल का निर्माण करा कर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed