फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP Minister of State turned rebel, reached the election field as an independent

MP Election 2023: BJP के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हुए बागी, टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में पहुंचे

Fri, 27 Oct 2023 09:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 09:03 AM IST
सार

MP Election 2023: भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नंदराम कुशवाहा टिकट कटने के बाद बागी हो गए हैं। वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP Minister of State turned rebel, reached the election field as an independent
नंदराम कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश चुनाव में कई दावेदारों को टिकट ना मिलने से पार्टी छोड़ रहे हैं, उन्हें लगता है वह अपनी दम पर कुछ अलग कर दिखाएंगे। लगातार पार्टियों में इस्तीफे और सदस्यता का दौर चल रहा है। ऐसे में निवाड़ी जिले के रहने वाले नंदराम कुशवाहा जो कि भारतीय जनता पार्टी से दर्जा राज्यमंत्री के रूप में थे। वह निवाड़ी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और निवाड़ी विधानसभा से दो बार के विधायक अनिल जैन का टिकट फाइनल कर दिया।
विज्ञापन


टिकिट फ़ाइनल होने के बाद नंदराम कुशवाहा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और वह अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आ गए हैं उन्होंने कहा कि अब मेरा भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे समाज के लोग हमारा सहयोग कर रहे हैं सभी लोग भ्रष्टाचारी, माफिया, गुंडों से पीड़ित हैं यह सब देखते हुए मैंने सभी से सहयोग के रूप में चंदा मांगा है उन्होंने दिया भी है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए बोला कि भाजपा की स्थिति लॉलीपॉप की तरह है और संगठन पर प्रभाव भी रहता है। वह वोट और नोट के साथ संघर्ष और प्रचार करते हुए चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदराम कुशवाहा पिछले 2018 के चुनाव में पृथ्वीपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे उन्हें काफी वोट मिले थे। जब पृथ्वीपुर में उपचुनाव हुए तब नंदराम कुशवाहा ने अपने सहयोगियों के साथ शिवराज सिंह चौहान के समक्ष पार्टी में शामिल हो गए थे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिशुपाल यादव के चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने नंदराम कुशवाहा को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के रूप में पद दे दिया था। लेकिन वह अब बागी हो गए हैं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर अब निर्दलीय चुनाव मैदान में आ गए हैं। वह 27 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed